Miss Universe Prize Money: करोड़ों की पुरस्कार राशि, लाखों की सैलरी, फातिमा बॉश को क्या-क्या मिला?
Miss Universe 2025: मैक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है, उन्होंने 120 सुंदरियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। उन्हें ये ताज मिस यूनिवर्स 2024 रहीं विक्टोरिया केजर थेलविग ने पहनाया, इस क्राउन को जीतने वाली फातिमा 74वीं सुंदरी हैं। इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की प्रवीणर सिंह पहली रनरअप और वेनेजुएला की स्टेफनी अबासेली दूसरी रनरअप रहीं।
इस वक्त सोशल मीडिया पर केवल फातिमा ही फातिमा छाई हुई हैं, लोग उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा उत्सुक भी है। लोग उनके बारे में गूगल में सर्च भी कर रहे हैं, जैसे कि उनकी पसंद-नापसंद, क्या प्रोफाइल है और सबसे ज्यादा ये कि उन्हें ईनाम में क्या मिला?

तो आपको बता दें कि ब्रह्मंड सुंदरी यानी कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली महिला के लिए एक निश्चित अमाउंट की प्राइस मनी तय होती है।
Miss Universe 2025 को ईनाम में क्या-क्या मिला?
हालांकि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कॉन्टेस्ट की विनर को कितनी रकम मिलती है लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये करीब $250,000 यानी करीब 1,99,59,300 रुपए है।
Miss Universe को हर महीने तगड़ी सैलरी भी मिलती है
इसके अलावा मिस यूनिवर्स को हर महीने $50,000 (44,35,477 रुपए) वेतन भी मिलता है, इसके अलावा मिस यूनिवर्स को फेमस ब्रांडस साइन करने के लिए अप्रोज भी करते हैं, जिसमें इंटरनेशनल ब्रांड्स शामिल हैं। यही नहीं विनर को न्यूयॉर्क सिटी के बीचों-बीच एक शानदार घर मिलता है - जो दुनिया की सबसे महंगी जगहों में से एक है। इसके अलावा, मिस यूनिवर्स विनर को जो क्राउन पहनने को मिलता है, उसकी कीमत लगभग $5 मिलियन होती है।
कौन है फातिमा बॉश? (Miss Universe 2025)
मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली फातिमा मैक्सिको से हैं और उनकी उम्र 25 साल है। उनका जन्म तबास्को में हुआ है और वो साल 2018 से मॉडलिंग कर रही हैं। बेइंतहा खूबसूरत फातिमा काफी स्मार्ट हैं। उन्होंने पहले 2018 में फ्लोर तबास्को जीता था इसके बाद वो मिस यूनिवर्स तबास्को बनी और आज वो ब्रह्मांड सुंदरी यानी यूनिवर्स की सबसे हसीन महिला बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications