ChatGPT: बीच आसमान में पायलट बेहोश, केबिन में हड़कंप! AI ने संभाली कमान, सेफ लैंडिंग के बाद की ये बड़ी गलती
ChatGPT takes Control of Plane: क्या कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक यात्री विमान को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक यूट्यूबर ने बेहद जोखिम भरा लेकिन रोमांचक प्रयोग किया। उन्होंने दुनिया के सबसे एडवांस एआई चैटबॉट ChatGPT को सीधे Airbus A320 सिम्युलेटर की कमान सौंप दी, यह कहकर कि दोनों पायलट गायब/बेहोश हैं।
दरअसल, एक पायलट बनने के लिए सालों की ट्रेनिंग और लाखों डॉलर का खर्च आता है, लेकिन इस टेस्ट ने साबित कर दिया कि तकनीकी संकटों में ChatGPT शायद कॉकपिट का सबसे बेहतरीन साथी साबित हो सकता है। स्पेन के हेरॉनफ्लाई सिमुलेटर में किए गए इस प्रयोग में, जहां अनुभवी पायलट भी अपनी दक्षता बढ़ाते हैं, एआई को एक बड़ी चुनौती दी गई- विमान को अपने तय लैंडिंग स्पॉट तक पहुंचाना।

AI ने दिया 50 मिनट का सटीक प्लान
जैसे ही ChatGPT को बताया गया कि विमान में 'कोई पायलट मौजूद नहीं है', एआई सॉफ्टवेयर ने फौरन काम शुरू कर दिया। उसने शांत तरीके से 50 मिनट का एक पूरा प्लान बताया कि विमान को उसके तय लैंडिंग की जगह तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।
YouTube चैनल LuxPlanes के होस्ट ने यह पूरा एक्सपेरिमेंट किया। वे इस टेस्ट में नकली पायलट (fake pilot) की भूमिका में थे। एक्सपेरिमेंट के दौरान ChatGPT ने उन्हें सबसे पहले शांत रहने और कॉकपिट के कंट्रोल्स को ध्यान से समझने का निर्देश दिया। पूरे समय वर्चुअल असिस्टेंट ने यह सुनिश्चित किया कि Airbus A320 ऑटोपायलट मोड पर सुरक्षित रास्ते से लैंडिंग ज़ोन की ओर बढ़ता रहे।
लैंडिंग के लिए तैयारी शुरू: हर सिस्टम की दी जानकारी
ChatGPT ने पायलट को गियर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया। एआई ने फ्लैप्स लीवर, एल्टीट्यूड टॉगल, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम फ्रीक्वेंसी (ILS) और नेविगेशन सिस्टम जैसे विमान के हर महत्वपूर्ण हिस्से की सटीक पहचान की और उसे ऑपरेट करने के निर्देश दिए। ऐसा लग रहा था कि ChatGPT एक अनुभवी को-पायलट की तरह ही काम कर रहा है।
लेकिन यहीं आया पहला ट्विस्ट!
बेहतरीन निर्देशों के बावजूद, AI ने विमान को पहली कोशिश में रनवे के एग्जिट से गुजार दिया! लैंडिंग किए बिना प्लेन आगे निकल गया। हालांकि, ChatGPT तुरंत अपने अनुभव को भांपते हुए बोला कि चिंता की कोई बात नहीं, विमान का ऑटोपायलट सिस्टम इसे वापस लूप में ले जाएगा और दूसरे प्रयास के लिए तैयार करेगा।
दूसरा प्रयास सफल, पर कंट्रोल नहीं कर पाया
दूसरी बार, ChatGPT ने अपनी गलती सुधारी। एआई ने होस्ट को सही रनवे अलाइनमेंट, ऑटोपायलट को कब बंद करना है, और मैनुअल लैंडिंग के लिए गियरस्टिक को कैसे खींचना है जैसे मूलभूत निर्देश दिए।
इस बार विमान सफलतापूर्वक लैंडिंग स्ट्रिप को छू गया! सिमुलेशन के भीतर यह एक बड़ी सफलता थी कि एक एआई के निर्देशों पर प्लेन सुरक्षित धरती पर उतरा। हर किसी ने सोचा कि अब सब ठीक है।
आखिरी मोड़ पर कहानी ने लिया सबसे बड़ा यू-टर्न!
सफल लैंडिंग कराने के बाद, ChatGPT ने एक भयानक गलती कर दी। उसने विमान को रोकने (Brake) के बारे में कोई सलाह नहीं दी! इसका रिजल्ट ये हुआ कि सिमुलेशन में प्लेन पूरी रफ्तार से रनवे से उतर गया और एक झटके में रनवे से आगे निकलकर स्पेनिश विला (मकानों) के बीच जा घुसा!
जहां एक ओर ChatGPT ने एक मुश्किल लैंडिंग को सफलतापूर्वक मैनेज कर लिया था, वहीं दूसरी ओर, विमान को तत्काल रोकने के बेहद महत्वपूर्ण कंट्रोल को बताना वह भूल गया। इस प्रयोग ने साबित कर दिया कि AI एक शानदार असिस्टेंट है, लेकिन अभी भी वह कुछ ऐसी गलती कर रहा है जो जीवन और मौत के बीच का छोटा सा अंतर हो सकती है!












Click it and Unblock the Notifications