Love Story: इस खूबसूरत नेता को मिला प्यार में धोखा, 9 साल तक चला अफेयर लेकिन जाना पड़ा जेल
Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी में आज जिक्र उस खूबसूरत नेता का, जिसने जीवन की हर मुश्किल का डटकर सामना किया और शिद्दत से किसी को चाहा लेकिन बदले में मिला धोखा, दर्द और बेइज्जती लेकिन उन्होंने हालात के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उसका डटकर सामना किया और जुल्म करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
आपने सही समझा यहां हम बात कर रहे हैं, मशहूर अभिनेत्री और तेज तर्रार नेता सायंतिका बनर्जी की, जिन्हें इश्क के बदले सिर्फ रूसवाई मिली। आपको बता दें कि टीएमसी की ये लोकप्रिय नेता का अफेयर मशहूर बंगाली एक्टर जॉय मुखर्जी के साथ था, दोनों ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

सबको लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया, दोनों के रिश्ते का अंत बहुत दर्दनाक था। सायंतिका बनर्जी ने एक्टर पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, यहां तक कि जब वो जिम से लौट रही थीं तो एक्टर ने उनकी कार पर हमला किया था, जिसके बाद अभिनेत्री ने जॉय मुखर्जी की कंपलेन पुलिस से की थी और उसके बाद एक्टर अरेस्ट हुए थे।

'डांस रियलिटी शो से की करियर की शुरुआत' (Sayantika Banerjee Love Story)
इस खबर ने पूरे मीडिया जगत में हल्ला मच गया था लेकिन सायंतिका बनर्जी ना तो डरीं और ना ही पीछे हटीं। आपको बता दें कि बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो 'नाच धूम मचा' से की थी। उन्होंने 'टारगेट', 'हैंगओवर' जैसी कई सफल फिल्मे की लेकिन उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई बंगाली फिल्म 'आवारा' से, इसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं। वो बहुत सारे स्टेज प्रोग्राम में भी नजर आ चुकी हैं।

बांकुरा सीट से लड़ा था विधानसभा चुनाव (Sayantika Banerjee Love Story)
साल 2021 में सायंतिका बनर्जी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया और राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2021 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बांकुरा सीट से लड़ा था जिसमें उन्हें हार सहनी पड़ी थी लेकिन इसके बाद उन्होंने 2024 में उपचुनाव लड़ा और बारानगर सीट से विधायक चुनी गईं।

कौन हैं जॉय मुखर्जी? (Love Story)
जॉय मुखर्जी बंगाली सिनेमा का बड़ा नाम है, उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'लक्ष्यभेद' से डेब्यू किया था। फिर हैंगओवर (2010), टारगेट : द फाइनल मिशन (2010), शूटर (2012), बावली अनलिमिटेड (2012) और अमी जे के तोमार (2017) जैसी फिल्मों से शौहरत हासिल की है, वो टीवी सीरियल 'चोखेर तारा तुई'जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications