'इतने पाप तो रावण ने भी नहीं किए,' दिल्ली में Litchi Gravy Momos बेचने वाले का Video वायरल, लोगों का घूमा माथा

अगर आपको लगता है कि फैंटा मैगी, चॉकलेट समोसा और गाजर हलवा डोसा ही फूड फ्यूजन की हद हैं- तो जरा रुकिए! क्योंकि दिल्ली (Delhi) के एक स्ट्रीट वेंडर ने लीची ग्रेवी मोमो (Litchi Gravy Momos) बनाकर इंटरनेट के पेशेंस को पूरी तरह टेस्ट कर लिया है।

दरअसल, जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने रिएक्शन देने में जरा भी देर नहीं की- 'पाप लगेगा!' से लेकर 'आंख, जीभ और आत्मा सब दुख गया' तक, कमेंट्स में क्रांति मच गई।

Litchi Gravy Momos

क्या है लीची ग्रेवी मोमो की ये 'जादुई' रेसिपी?
वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर को देखा जा सकता है। वेंडर सबसे पहले प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर के साथ एक मसालेदार ग्रेवी तैयार करता है। उसमें मेयोनीज (Mayonnaise) डालते वक्त तक लोग सोच रहे थे कि शायद यह कोई खास चाइनीज ट्विस्ट होगा।


स्ट्रीट फूड वेंडर ने अचानक पलट दिया गेम
लेकिन तभी गेम पलटता है- वेंडर एक बोतल लीची जूस खोलता है और उसे ग्रेवी में उड़ेल देता है। बात यहीं नहीं रुकती, वह उसमें क्रीम मिलाता है और ऊपर से असली लीची के टुकड़े डालकर, तले हुए मोमोज को उस ग्रेवी में नहला देता है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो 'bhukkad_bagh' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, जिसे अब तक 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यूजर्स का रिएक्शन: 'प्लीज मोमो को बख्श दो!'
एक यूजर ने लिखा कि, 'कोई मोमोज के साथ ऐसा क्यों करेगा? दूसरे ने कहा कि, इसके लिए गरुड़ पुराण में अलग सजा है! तीसरे ने तो हद कर दी, 'कृपया मोमो के साथ इस घातक प्रयोग को रोकें। इससे मेरी आंख, जीभ, आत्मा सब कुछ दुखता है। और एक ने लिखा कि, मेरा दिमाग शॉर्ट-सर्किट कर गया ये देखकर!' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतने पाप तो रावण ने भी नहीं किए।'

Litchi Gravy Momos का कैसा था स्वाद?
एक यूजर ने तो इसका स्वाद भी पूछ लिया। 'द चाट चटोरी' नाम के यूजर ने लिखा, 'कैसा था?' इसके जवाब में bhukkad_bagh ने बताया कि ओके, ओके था, पूरा लीची वाला फ्लेवर आ रहा था। एक यूजर ने तो दुखी मन के साथ यहां तक लिख दिया कि, 'इसे उम्र कैद की सजा होनी चाहिए।' फिलहाल जितनी रफ्तार से ये वीडियो वायरल हो रहा है उतनी ही रफ्तार से लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+