VIRAL VIDEO: शादी के बीच Ex GF ने दूल्हे के साथ ये क्या किया? फिर दुल्हन ने पार की सारें हदें
Indonesia Bride Viral Video: इंडोनेशिया में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड (Ex-girlfriend) को स्टेज पर एक ऐसी हरकत करना भारी पड़ गया कि दुल्हन ने सरेआम उसकी धुनाई कर दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडोनेशिया में एक शादी का समारोह चल रहा है। नवदंपति स्टेज पर खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच दूल्हे की एक्स मेहमान बनकर स्टेप पर पहुंचती है। शुरुआत में वह एक सामान्य अतिथि की तरह कपल को बधाई देती है और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज देती है।दूल्हे ने अपनी इस 'एक्स' को शादी में आमंत्रित किया था, जिससे दुल्हन पहले ही थोड़ी असहज नजर आ रही थी।

दुल्हन को एक्स पर क्यों आया गुस्सा?
विवाद तब शुरू हुआ जब फोटो खिंचवाने के बाद वह महिला अचानक दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे चूमने की कोशिश करने लगी। अपने ठीक बगल में पति के साथ ऐसी हरकत होते देख दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दुल्हन ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए महिला के बालों को मुट्ठी में भरा और उसे जोरदार झटका देकर स्टेज पर ही पटक दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर की जा रही है। वीडियो में महिला के गिरने के साथ ही वहां चीख-पुकार मच जाती है और ड्रामा वहीं खत्म हो जाता है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि महिला की हिम्मत की दाद देनी चाहिए, तो वहीं ज्यादातर लोग दुल्हन के इस एक्शन को सही बता रहे हैं। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ लोगों को यह समझ नहीं आता कि उन्हें कब पीछे हटना चाहिए, दुल्हन की प्रतिक्रिया बिल्कुल जायज थी।' वहीं एक अन्य ने मजाकिया लहजे में कहा, 'पुरानी यादें ताजा करने का यह तरीका काफी महंगा पड़ गया।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications