कौन है IndiGo की ये खूबसूरत फ्लाइट अटेंडेंट? यात्री के टूटे चश्मे को जोड़कर जीता दिल, Video Viral
IndiGo flight Attendant Viral Video: हवाई सफर के दौरान अक्सर लोग केबिन क्रू की मुस्कुराहट और सर्विस को नोटिस करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका एक छोटा सा मानवीय व्यवहार लोगों के दिल में हमेशा के लिए जगह बना लेता है।
ऐसा ही कुछ किया इंडिगो की फ्लाइट अटेंडेंट की सूझबूझ और मददगार रवैये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने एक यात्री के टूटे हुए चश्मे को अपने जुगाड़ से ठीक कर उसकी यात्रा आसान बना दी।

यात्री को परेशानी में देखकर की मदद
माधवी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान उनकी नजर एक ऐसे यात्री पर पड़ी जो अकेले सफर कर रहा था और खाने-पीने में काफी दिक्कत महसूस कर रहा था। जब उन्होंने पास जाकर वजह पूछी तो पता चला कि यात्री के चश्मे का फ्रेम टूट चुका था। चश्मा खराब होने की वजह से उसे साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
यात्री की हालत देखकर माधवी ने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया। हालांकि उन्हें पता था कि जो समाधान वह करेंगी वह स्थायी नहीं होगा, लेकिन वह चाहती थीं कि बाकी सफर यात्री आराम से पूरा कर सके।
नेल ग्लू और डक्ट टेप से ठीक किया चश्मा
कुछ देर तक सामान ढूंढने के बाद माधवी को नेल ग्लू और डक्ट टेप मिला। उन्होंने बड़ी सावधानी से टूटे हुए फ्रेम को जोड़ दिया। जब उन्होंने ठीक किया हुआ चश्मा यात्री को वापस दिया तो उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। यात्री ने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। माधवी और उनकी टीम ने पूरी यात्रा के दौरान उस यात्री का खास ख्याल भी रखा।
वीडियो वायरल, लोग कर रहे तारीफ
माधवी ने इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "खुश कस्टमर मतलब काम पर खुशहाल दिन।" देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने लिखा कि केबिन क्रू का काम सिर्फ सर्विस देना नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और सहज महसूस कराना भी होता है। एक यूजर ने कमेंट किया, "अब हर फ्लाइट में मैं केबिन क्रू को पहले से ज्यादा सम्मान दूंगा।"
'दिल से सेवा' का है हिस्सा
माधवी ने बताया कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत व्यवहार नहीं बल्कि इंडिगो में मिली ट्रेनिंंग का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा सिखाया जाता है कि यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए 'दिल से सेवा' करनी है। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ यह दिखाना चाहती थी कि हम केबिन क्रू के रूप में क्या करते हैं। लोगों से मिला प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद खास है।"
कौन है ये खूबसूरत फ्लाइट अटेंडेंट?
इंडिगो की इस फ्लाइट अटेंडेंट का नाम माधवी चिगुरु है। माधवी के प्रोफाइल के अनुसार ये एक राइटर भी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 5 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। करीमनगर, तेलंगाना की रहने वाली माधवी पिछले 15 सालों से केबिन क्रू सदस्य के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान भरने का सपना उनके माता-पिता वसुंधरा और मोहन ने देखा था और उसी प्रेरणा की वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। माधवी ने कहा कि इस वायरल पल ने न सिर्फ उन्हें खुशी दी बल्कि उनके परिवार को भी गर्व महसूस कराया है।












Click it and Unblock the Notifications