Happy Valentine Week 2026: 'आया मौसम प्यार का', अपने पार्टनर को भेजें दिल छूने वाले मैसेज, दिन बनेगा खास
Happy Valentine Week 2026: आज से शुरू हुआ वो हफ्ता जिसका इंतजार हर प्यार करने वाले को रहता है, जी हां यहां बात हो रही है, वैलेंटाइन वीक की, जो आज से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। आपको बता दें कि 7 से लेकर 14 फरवरी तक चलने वाले इस पूरे सप्ताह का हर दिन कोई ना कोई संदेश जरूर देता है, इस पूरे हफ्ते में प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीकों से करते हैं।
यह सप्ताह सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्ती, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को मनाने का भी मौका होता है। इस पूरे हफ्ते को हर किसी को पूरी जिंदादिली के साथ मनाना चाहिए।

अगर आप अपने साथी से दूर है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप उन तक खूबसूरत संदेशों के जरिए पहुंच सकते हैं और अपनी भावनाओं से उन्हें रूबरू करा सकते हैं। इसलिए यहां हम लाए हैं कुछ प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेजकर इस वीक को यादगार बना सकते है।
Happy Valentine Week 2026: पार्टनर को भेजें हार्ट टचिंग मैसेज
- आया मौसम प्यार का, हैप्पी वाला वैलेंटाइन वीक माई लव।
- तू साथ हो तो हर दिन Valentine है,तू दूर हो तो हर खुशी बेमानी है।
- काटे नहीं कटते ये दिन ये रात, कहनी थी तुमसे जो दिल की बात लो आज मैं कहता हूं...I Love You.
- मेरे दिल की सबसे खूबसूरत ख्वाहिश है कि जीवन की आखिरी सांस भी तुम्हारी हो।
- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें, हैप्पी वाला वैलेंटाइन वीक
- तुझे रब ने बनाया होगा, फुरसत में तुझे एक बार, हैप्पी वाला वैलेंटाइन वीक
- लब बनकर तेरे होठों को छू जाऊं,आज Rose Day पर तुझे अपना बना जाऊ।
- तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते हैं, ऐ सनम हम तो तुमको प्यार करते हैं।
- तेरा मेरा प्यार अमर, वैलेंटाइन वीक माई लव।
- चॉकलेट सी मीठी है तेरी मुस्कान, तू साथ हो तो हर दिन खास है जान।
- वादा है तुझसे,हर सुख-दुख में तेरा साथ निभाऊंगा, हैप्पी वाला वैलेंटाइन वीक
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं?
हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे का नाम सेंट वैलेंटाइन से जुड़ा है, जो तीसरी शताब्दी में रोम के एक ईसाई पादरी थे। उस समय रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी। उनका मानना था कि अविवाहित सैनिक बेहतर योद्धा होते हैं। सेंट वैलेंटाइन ने इस अन्यायपूर्ण नियम का विरोध किया और सैनिकों की शादियां करानी शुरू कर दीं।
Valentine Day 2026: 14 फरवरी को वैलेंटाइन को मिली मौत की सजा
जब यह बात सम्राट को पता चली तो उन्होंने वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया और बाद में 14 फरवरी को उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया। कहा जाता है कि मरने से पहले वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा था, जिस पर उन्होंने लिखा था- From your Valentine यहीं से वैलेंटाइन डे की परंपरा शुरू मानी जाती है।
Valentine Week 2026 की पूरी लिस्ट (7 से 14 फरवरी)
- रोज डे ( 7 फरवरी 2026) -इस दिन गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया जाता है। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक है, जबकि गुलाबी दोस्ती और पीला स्नेह दर्शाता है।
- प्रपोज डे (8 फरवरी 2026 )- अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो इस दिन प्रपोज करना शुभ माना जाता है।
- चॉकलेट डे (9 फरवरी 2026)-यह दिन नाराजगी दूर करने के लिए भी खास माना जाता है
- टेडी डे (10 फरवरी 2026)-टेडी बियर प्यार और मासूमियत का प्रतीक है।
- प्रॉमिस डे (11 फरवरी 2026)-इस दिन रिश्तों को मजबूत करने के लिए वादे किए जाते हैं
- हग डे (12 फरवरी 2026)-यह दिन भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।
- किस डे (13 फरवरी 2026)-प्यार और भरोसे का प्रतीक दिन, जो रिश्ते को और गहराई देता है।
- वैलेंटाइन डे ( 14 फरवरी 2026)-वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन।इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।











Click it and Unblock the Notifications