Happy Propose Day 2026: 'जहां तू है वहां मैं हूं, मेरे दिल की तुम धड़कन हो', रोमांटिक मैसेज से दिन बनाएं खास
Happy Propose Day 2026: आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी कि 'प्रपोज डे' है। आज का दिन इजहार ए मोहब्बत के लिए काफी अच्छा है। कहते हैं इस दिन जो प्रेमी जोड़े अपने दिल की बातें एक-दूसरे को बताते हैं तो उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है और दुनिया की कोई भी ताकत इन्हें अलग नहीं कर सकती है इसलिए इस दिन का इंतजार प्यार करने वालों को शिद्दत से होता है।
आज के दिन को आप खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, कहा भी गया है कि शब्द दिल पर सबसे ज्यादा असर करते हैं। आप शायरी, गाने, कविताओं के जरिए अपने साथी से अपने मन की बातें बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

यहां हम लाए हैं कुछ प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेजकर इस दिन को जिंदगी भर के लिए यादगार बना सकते हैं।
Propose Day पर कैसे करें प्यार का इजहार?
- 'वादा रहा सनम, होंगे जुदा ना हम', हैप्पी प्रपोज डे।
- 'जहां तू है वहां मैं हूं, मेरे दिल की तुम धड़कन हो',हैप्पी प्रपोज डे।
- तेरे दिल को अपना घर बना लूं,तेरे नाम अपनी हर खुशी कर दूं',,हैप्पी प्रपोज डे।
- आज Propose Day है जान,क्या जिंदगी भर का साथ मंज़ूर है तुम्हें?
- 'हां तू है वही, दिल ने जिसे अपना कहा',हैप्पी प्रपोज डे माई लव।
- 'कभी हंसकर, कभी मुस्कुरा कर,तू मेरी दुनिया बना बैठी है', हैप्पी प्रपोज डे माई लव।

Happy Propose Day 2026: खुलकर करें प्यार का इजहार
- आज दिल से पूछ रहा हूं तुमसे, क्या मेरी मोहब्बत कुबूल है तुम्हें?
- लफ्ज कम हैं, एहसास ज़्यादा है,इस दिल को तुझसे प्यार ज़्यादा है,हैप्पी प्रपोज डे
- 'दो लफ्जों में कह दी मैंने अपीनी प्रेम कहानी', हैप्पी प्रपोज डे
- तुम्हारे बिना अधूरी है मेरी हर खुशी, क्या तुम मेरी जिंदगी का हिस्सा बनोगे?
- 'मेरा दिल सिर्फ तुम्हारे लिए धड़कता है' हैप्पी प्रपोज डे।
- जब से तुम मिले हो, हर दिन खास हो गया है। क्या तुम मेरी हर सुबह-शाम बनोगे?

Propose Day पर कैसे करें इजहार-ए-मोहब्बत?
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप अपने साथी को कहीं बाहर ले जाएं, फिर उन्हें गुलाब या छोटा सा गिफ्ट दें और अपनी बात कहें। अपनी बात आप डायरेक्टली या पत्र के जरिए भी कह सकते हैं। आप जो भी कहें वो पूरी ईमानदारी के साथ सच्चे मन से कहें। कुछ लोग शायरी के जरिए भी अपनी बात कहते हैं, ये रोमांटिक तो होता ही है साथ बहुत असरकारी भी है।
वैलेंटाइन वीक 2026 : आज कौन सा डे है?
- रोज डे (7 फरवरी 2026)
- प्रपोज डे (8 फरवरी 2026 )
- चॉकलेट डे (9 फरवरी 2026)
- टेडी डे (10 फरवरी 2026)
- प्रॉमिस डे (11 फरवरी 2026)
- हग डे (12 फरवरी 2026)
- किस डे (13 फरवरी 2026)
- वैलेंटाइन डे ( 14 फरवरी 2026)












Click it and Unblock the Notifications