प्रेमिका ने रातभर में कार पर दिए 3400 लिपस्टिक 'Kiss', पुलिस ने प्रेमी पर लिया ऐसा एक्शन, हो गया वायरल

Gwalior Lipstick Kiss Car: ग्वालियर के आदित्य सिकरवार ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी Swift कार को कुछ ऐसा अंदाज दिया कि देखते ही देखते वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। करीब 3400 लिपस्टिक किस मार्क्स से सजी इस कार की Reel ने 55 लाख Views तक बटोर लिए। लेकिन सोशल मीडिया की यह शोहरत आदित्य के लिए महंगी साबित हुई।

वायरल वीडियो पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी और जांच के बाद कार को थाने पहुंचा दिया गया। इसके साथ ही आदित्य का 5500 रुपये का चालान भी काट दिया गया। यानी जिस 'किसिंग कार' से Viral होने का सपना देखा था, उसकी कहानी थाने में जाकर खत्म हुई।

Gwalior Lipstick Kiss Car

ट्रेंड फॉलो किया, पूरी कार को बना दिया 'Kiss Zone'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Kiss Mark Trend को देखकर आदित्य की महिला मित्र ने भी कुछ हटकर करने का प्लान बनाया। फिर क्या था, साधारण Swift कार को ही 'किसिंग कैनवास' बना दिया गया। करीब 3400 लिपस्टिक किस मार्क्स से कार को ढक दिया गया। मतलब कार पर जितने Kiss थे, उतनी शायद किसी रोमांटिक फिल्म में भी नहीं दिखीं!

ये भी पढे़ं: 'इतना जूता मारूंगा' मछली भोज पर LIVE डिबेट में महंत राजू दास ने कांग्रेसी को दी गंदी-गंदी गालियां, एंकर दंग!

साढ़े तीन घंटे की मेहनत और 900 रुपये का 'लव बजट'

इस अनोखे कार मेकओवर में सिर्फ प्यार ही नहीं, अच्छी-खासी मेहनत भी लगी। आदित्य के मुताबिक उनकी महिला मित्र ने करीब साढ़े तीन घंटे तक कार पर Kiss Marks बनाए। इस 'लव प्रोजेक्ट' में करीब 800 से 900 रुपये की लिपस्टिक और दूसरे सामान खर्च हुए। यानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कम बजट में पूरा 'Kiss Package' तैयार था।

55 लाख Views आए, लेकिन पुलिस की नजर भी पड़ गई

Reel जैसे ही Instagram पर गई, व्यूज की गाड़ी भी Swift से तेज दौड़ने लगी। वीडियो देखते ही देखते करीब 55 लाख Views तक पहुंच गया। लेकिन इसी वायरलिटी ने पुलिस का ध्यान भी खींच लिया। वीडियो में कार को सड़क पर दौड़ते देखकर ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू की। सोशल मीडिया की लाइक-कमेंट वाली दुनिया से मामला सीधे पुलिस की फाइल तक पहुंच गया।

थाने पहुंची 'किसिंग कार', 5500 का चालान और खुद करनी पड़ी सफाई

पुलिस ने जांच के बाद कार को बरामद कर ट्रैफिक थाने पहुंचाया और आदित्य को भी बुलाया। मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में करीब 5500 रुपये का चालान काटा गया। इसके बाद आया सबसे मजेदार क्लाइमैक्स-जिस कार को 3400 Kiss से सजाकर वायरल किया गया था, उसी के मालिक को थाने में बैठकर एक-एक Kiss Mark साफ करना पड़ा। यानी Reel का 'Love Story' वाला अंत आखिरकार पुलिस स्टेशन में हुआ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+