OMG! सरकार दे रही तोहफा? बंदर पकड़ने पर ₹600 तो, डेटिंग ऐप पर मिलेंगे ₹12,000 - कैसे उठाएं फायदा?
Government Schemes: देश की सरकारें अब अनोखे-नोखे तोहफे देकर जनता को लुभा रही हैं। एक तरफ, महाराष्ट्र में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है, तो सरकार हर बंदर पकड़ने पर ₹600 दे रही है। वहीं, जापान के कोचि प्रिफेक्चर में सिंगल युवाओं को डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने पर ₹12,000 तक की सब्सिडी मिलेगी।
ये योजनाएं सिर्फ अजीब नहीं, बल्कि समाज की बड़ी समस्याओं का हल ढूंढ रही हैं। लेकिन सवाल ये है कि आप इनका फायदा कैसे उठा सकते हैं? क्या कोई शर्तें हैं? प्रक्रिया क्या है? और ये योजनाएं कितनी असरदार साबित होंगी?

Maharashtra Monkey Catching: बंदर पकड़ो, ₹600 कमाओ, मानव-बंदर संघर्ष का नया हल
महाराष्ट्र सरकार ने 22 अप्रैल 2026 को राजस्व एवं वन विभाग के जरिए एक सरकारी प्रस्ताव (GR) जारी किया। पहले प्रति बंदर ₹300 मिलता था, अब उसे दोगुना कर ₹600 कर दिया गया है।
क्यों शुरू हुई यह योजना?
शहरों और गांवों में रीसस मकाक (लाल चेहरा वाला बंदर) और हनुमान लंगूर की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जंगलों का सिकुड़ना और शहरों में कचरे से आसान खाना मिलना इसका मुख्य कारण है। नतीजा ये है कि फसलों का नुकसान, घरों में तोड़फोड़, बच्चों-बुजुर्गों पर हमले और रोजमर्रा की जिंदगी में दहशत। जन प्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
किन बंदरों पर फोकस?
- मुख्यतः रीसस मकाक और हनुमान लंगूर।
- सिर्फ वे बंदर जो मानव बस्तियों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कैसे उठाएं फायदा? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- पात्रता: कोई भी व्यक्ति या अधिकृत एजेंसी (वन विभाग से जुड़े रेस्क्यू टीम) इसमें शामिल हो सकता है।
- तरीका: बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ना जरूरी - जाल, पिंजरा या ट्रैप। किसी भी हाल में मारपीट या क्रूरता नहीं।
- दस्तावेजीकरण: हर ऑपरेशन का फोटो/वीडियो प्रमाण अनिवार्य।
- स्थानांतरण: पकड़े गए बंदर को मानव बस्ती से कम से कम 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ना होगा ताकि वह वापस न आए।
- पेमेंट: ₹600 प्रति बंदर। पैसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे।
सरकार का सख्त निर्देश: पूरी प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण कानून के मुताबिक होनी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना प्रभावित किसानों-नागरिकों को तुरंत राहत देगी और जानवरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष कम होगा। हालांकि लंबे समय का समाधान जंगल संरक्षण और कचरा प्रबंधन में है।
जापान (कोचि प्रिफेक्चर): Dating App पर ₹12,000 सब्सिडी
जापान में जन्म दर रिकॉर्ड लो हो गई है। 2025 में सिर्फ 7,05,809 बच्चे पैदा हुए, 1899 के बाद सबसे कम। युवा शादी से दूर हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है और बुजुर्ग आबादी बढ़ रही है।
कोचि प्रिफेक्चर ने 1 अप्रैल 2026 से नई स्कीम शुरू की है (10 मार्च 2027 तक चलेगी)। 20 से 39 साल के सिंगल युवा-युवतियों को 20,000 येन (करीब ₹12,000) तक की सब्सिडी मिलेगी।
इस पैसे से क्या कवर होगा?
- डेटिंग/मैचमेकिंग ऐप्स की रजिस्ट्रेशन फीस
- मंथली सब्सक्रिप्शन
- अन्य चार्जेस
महत्वपूर्ण बातें:
- एक से ज्यादा ऐप्स पर भी अप्लाई कर सकते हैं (जब तक कुल लिमिट पूरी न हो)।
- सिर्फ सरकारी प्रमाणित सुरक्षित ऐप्स (जैसे Tapple)। ये ऐप्स मैरिज-ओरिएंटेड और वेरिफाइड प्रोफाइल वाले होने चाहिए।
- स्कीम का मकसद सिर्फ डेटिंग नहीं, बल्कि शादी और परिवार बनाना है।
कैसे उठाएं फायदा?
- पात्रता: कोचि प्रिफेक्चर का निवासी होना चाहिए, उम्र 20-39 साल, सिंगल।
- आवेदन: स्थानीय सरकार की वेबसाइट या ऑफिस से फॉर्म भरें। खर्च का बिल/रसीद जमा करें।
- अप्रूवल: प्रमाणित ऐप्स की लिस्ट जारी की गई है।
- अतिरिक्त मदद: सिर्फ ऐप नहीं, मैचमेकिंग इवेंट्स आयोजित करने वाले संगठनों को भी 1,00,000 येन (करीब ₹58,000) तक मदद मिलेगी।
सरकार क्यों कर रही है?
अधिकारी कहते हैं कि अगर लोग मिलेंगे ही नहीं तो शादी-बच्चे कैसे होंगे? यह स्कीम युवाओं को डेटिंग की ओर प्रोत्साहित करने का सस्ता और सीधा तरीका है।













Click it and Unblock the Notifications