Google 67 Search Meme: गूगल पर ‘67’ सर्च करते ही क्यों हिलने लगती है स्क्रीन? इंट्रेस्टिंग है इस मीम की कहानी
Google 67 Search Meme: इंटरनेट की दुनिया में अगर कोई चीज़ सबसे तेज़ी से बदलती है, तो वह है ट्रेंड। कभी कोई डायलॉग वायरल हो जाता है, कभी कोई अजीब सा शब्द और कभी बिना मतलब का मीम पूरी दुनिया में छा जाता है।इस बार Google ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे "6-7" या 67 Google मीम से जुड़ा एक नया Easter Egg जोड़ दिया है।
अब जैसे ही यूज़र Google सर्च बार में "6-7" या "67" टाइप करते हैं, सर्च रिज़ल्ट पेज कुछ सेकंड के लिए हिलने लगता है, ठीक वैसे ही जैसे इस ट्रेंड से जुड़े वीडियो में हाथ हिलाने की मूवमेंट दिखाई देती है।

यह खास इफेक्ट डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर काम करता है और लॉन्च होते ही TikTok, X (पूर्व में ट्विटर) और Instagram पर इसके रिएक्शन वीडियो वायरल हो चुके हैं। लोग Google की इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Mystery 67: आखिर क्या है '67' या '6-7' ट्रेंड?
अब सवाल उठता है कि आखिर यह 6-7 है क्या, जो इतना वायरल हो गया कि Google तक को इस पर मज़ेदार फीचर बनाना पड़ा? इस ट्रेंड की शुरुआत साल 2024 में आई एक रैप सॉन्ग "Doot Doot (67)" से मानी जाती है। यह गाना फिलाडेल्फिया के रैपर Skrilla ने गाया था।
गाने में "6-7" शब्द का इस्तेमाल बार-बार होता है, लेकिन इसका कोई साफ-साफ मतलब नहीं बताया गया। और यही इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत बन गई। जिस चीज का मतलब साफ नहीं होता, वही सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से फैलती है। बाद में इस ट्रेंड को और हवा तब मिली जब NBA स्टार LaMelo Ball का नाम इससे जुड़ा। LaMelo Ball की हाइट 6 फीट 7 इंच है, और यहीं से "6-7" मीम को नया एंगल मिल गया।
'6-7' मीम का मतलब क्या है?
सच यह है कि "6-7" का कोई एक मतलब है ही नहीं। और यही इसकी पहचान है। अबकुछ लोग इसे "so-so" यानी न ठीक, न बुरा मानते हैं। कुछ इसे सिर्फ लोगों को कन्फ्यूज़ और हंसाने के लिए बोलते हैं। कई बार बिना किसी संदर्भ के ही बोल दिया जाता है, ताकि सामने वाला सोच में पड़ जाए। इसी वजह से Dictionary.com ने इसे "Brainrot Slang" कहा है।
'6-7' क्यों बना Word of the Year?
इस ट्रेंड की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Dictionary.com ने "6-7" को साल का सबसे चर्चित एक्सप्रेशन (Word of the Year) घोषित किया है। रिपोर्टस के मुताबिक, Gen Alpha के लिए "6-7" एक तरह का इनसाइड जोक है, जिसे दो अलग-अलग अंकों की तरह बोला जाता है। वहीं, बड़ी उम्र के लोगों के लिए यह शब्द एक सर दर्द की तरह भी है कि कैसे नई जेनरेशन के ऑनलाइन स्लैंग कितनी तेज़ी से बदल रही है।
आखिर में समझिए पूरी बात...
'6-7' या '67' ट्रेंड इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे आज के दौर में बिना मतलब की चीज़ें भी ग्लोबल ट्रेंड बन सकती हैं। Google का इस मीम को अपने Easter Egg में शामिल करना दिखाता है कि टेक दिग्गज भी इंटरनेट कल्चर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। अगर आपने अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो एक बार Google पर "67" सर्च कर के देखिए-स्क्रीन खुद बता देगी कि ट्रेंड क्यों वायरल है।












Click it and Unblock the Notifications