'विधायक जी बेटी बीफ खा रही, पाकिस्तानी लड़के के साथ...',हिंदूवादी EX-BJP MLA की बेटी की तस्वीर क्यों हुई वायरल
EX-𝗠𝗟𝗔 𝗙𝗮𝘁𝗲𝗵𝗽𝘂𝗿 𝗦𝗮𝗱𝗮𝗿 Vikram Singh: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद का केंद्र हैं फतेहपुर सदर से BJP के पूर्व विधायक विक्रम सिंह और उनसे जुड़ी कुछ तस्वीरें व पोस्ट, जिनमें उनकी बेटी को लेकर कई तरह के दावे और आरोप लगाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि बीजेपी के पूर्व विधायक खुद ट्विटर पर हिंदुत्व, गौ रक्षा और राष्ट्रवाद का प्रचार करते थकते नहीं थे और उनकी बेटियों के पाकिस्तानी मुस्लिम लड़के दोस्त हैं जिनके साथ वे इटली में घूमती हैं और सोशल मीडिया पर बीफ खाने की स्टोरी भी पोस्ट करती हैं। इन्हीं पोस्ट्स की वजह से विक्रम सिंह ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि विक्रम सिंह ने इन मामलों को लेकर केस भी दर्ज करवाया है।

क्या है पूरा मामला, कैसे शुरू हुआ विवाद?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जो सार्वजनिक रूप से हिंदुत्व, गौ-रक्षा और राष्ट्रवाद पर मुखर राय रखते रहे हैं, उनकी बेटियों की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और इंस्टाग्राम स्टोरीज सामने आई हैं। इन पोस्ट्स में कहा गया कि उनकी बेटियां विदेश में घूमती नजर आ रही हैं और कुछ ऐसे मुद्दों पर राय जाहिर करती हैं, जो उनके पिता की सार्वजनिक राजनीतिक विचारधारा से बिल्कुल उलट बताई जा रही है।
Lol she changed her Bio and removed Pilestine flag
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) January 20, 2026
90% BJP leaders preach Hindutva and nationalism while their own children do the wokest shit possible. Don't defend them unless you are actually getting paid to defend them https://t.co/nwqjH2yazS pic.twitter.com/V5HlJiqFrH
I am from UP,he is a turncoat,Vikram Singh local bahubali Former BJP MLA from Fatehpur used to be in RLD earlier was a minister in Mayawati goverment,he doesn't have an ideological background,BJP has made a fool out of themselves by taking every Bahubali & criminals into the https://t.co/7b0WXo66oH
— Sid (@sidsids007) January 21, 2026
कुछ सोशल मीडिया यूजर का दावा है कि विक्रम सिंह की बेटी भाजपा के विचारों का समर्थन भी नहीं करती हैं। उनके बॉयो में "फ्री फिलिस्तीन" लिखा है। इतना ही नहीं, वो वे कश्मीर को "भारतीय कब्जे वाला कश्मीर" कहती हैं।
इन दावों के बाद देखते-ही-देखते तस्वीरें और स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और मामला राजनीतिक बहस से निकलकर निजी जीवन बनाम सार्वजनिक छवि की बहस में बदल गया।
सोशल मीडिया पर क्या-क्या दावे किए जा रहे हैं?
वायरल पोस्ट्स में कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की बेटियां सोशल मीडिया पर BJP-विरोधी स्टैंड, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणियां और निजी यात्राओं से जुड़ा कंटेंट साझा करती रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि यही वजह है कि विक्रम सिंह की सार्वजनिक छवि और उनके परिवार की निजी सोच के बीच टकराव नजर आ रहा है।
हालांकि, यह साफ करना जरूरी है कि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है और न ही संबंधित परिवार की ओर से अब तक कोई विस्तृत बयान सामने आया है।
Vikram Singh is a BJP leader who preaches Hindutva. His own daughter is a Palestine supporter and anti-men. It seems that Vikram Singh is not a real man, and his daughter is allegedly warming the bed of some Pakistani mullah. pic.twitter.com/VWZ9WzQ0b5
— Mr GK (@hinduAforce) January 22, 2026
Father-VIKRAM SINGH North Indian BJP leader
— Bengal Mafia ࿗ (@BengalMafia) January 21, 2026
Daughter - sleeping with Pakistanis in Italy
Not always buy always a North Indian thing pic.twitter.com/NuvNCpge8d
Meet the Daughter of VIKRAM SINGH BJP leader from North
— Batman 🚩 (@Hphobiabatman) January 22, 2026
While father is tweeting for hindutva her own children are sleeping with Pakistanis in Italy.
Here is the pic of her with that muslim guy named umer https://t.co/cieQ9KKEgm pic.twitter.com/iR6T2HWeQy
There is an ex-MLA of the BJP from UP, Vikram Singh, who lost the election in 2022 and was eyeing a ticket for 2027. He used to preach Hindutva, cow protection, and nationalism on Twitter.
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) January 22, 2026
People found out that, his adult daughters have Pakistani Muslim male friends with whom…
Stop coping
— I eat BJP supporter (@Fireworshipper1) January 22, 2026
>First pic vikram singh and wife
>2nd wife and daughter
>3rd and 4th daughter with paki mulla in europe https://t.co/7SWt6WQeyQ pic.twitter.com/s3HOgRVGVs
ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट, बहस और तेज
विवाद के बीच यह बात भी सामने आई कि पूर्व विधायक विक्रम सिंह का ट्विटर अकाउंट अब सक्रिय नहीं है। विक्रम सिंह के ट्विटर अकाउंट अब एक्टिव नहीं दिख रहा है। इतना ही मबीं इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स इसे इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बढ़ते ट्रोलिंग और निजी हमलों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया, जबकि इस पर कोई आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।
पिता की राजनीति और बेटियों की निजी पसंद, कहां खींची जाए रेखा
इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या किसी राजनेता को उसके परिवार के सदस्यों की निजी सोच और जीवनशैली के आधार पर आंका जाना चाहिए? कई यूजर्स का कहना है कि बेटियां बालिग हैं और उनकी निजी पसंद के लिए पिता को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं। वहीं, कुछ लोग यह तर्क दे रहे हैं कि जब कोई नेता नैतिकता, संस्कृति और राष्ट्रवाद पर सार्वजनिक उपदेश देता है, तो उसकी निजी दुनिया भी जांच के दायरे में आ जाती है।
कौन हैं विक्रम सिंह (who is EX-MLA Vikram Singh)
विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह अलग-अलग चुनावों में सक्रिय रहे, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव भी लड़े। उनकी राजनीतिक यात्रा में दल बदल, चुनावी मुकाबले और कानूनी मामलों की चर्चाएं भी समय-समय पर सामने आती रही हैं।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा
पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही कथित आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विक्रम सिंह के मुताबिक पहले उन्हें अलग अलग अज्ञात नंबरों से कॉल कर कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई। रकम देने से इनकार करने पर कॉल करने वालों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
वायरल तस्वीरें, राजनीति और निजी जीवन की टकराहट
फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया आधारित आरोपों और प्रतिक्रियाओं तक सीमित है। न तो तस्वीरों की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही परिवार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। लेकिन इतना तय है कि इस विवाद ने एक बार फिर भारतीय राजनीति में निजी जीवन बनाम सार्वजनिक विचारधारा की बहस को तेज कर दिया है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मुद्दे पर विक्रम सिंह या उनका परिवार खुलकर सामने आता है, या यह मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों में कुछ दिनों बाद खुद-ब-खुद ठंडा पड़ जाएगा।
(नोट: ये खबर सोशल मीडिया पर किए जा रहे है, दावों के आधार पर लिखी गई है...वनइंडिया हिंदी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है)












Click it and Unblock the Notifications