EPFO Update: अब UPI के जरिए निकलेगा PF का पैसा! करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
EPFO New Rules: ईपीएफओ (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। अब आपको पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अप्रैल 2026 से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके तहत आप UPI (Unified Payments Interface) का उपयोग करके सीधे अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।
श्रम मंत्रालय की इस योजना के तहत ईपीएफओ अपने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है। इस नई व्यवस्था में आपके पीएफ खाते का एक छोटा हिस्सा 'फ्रीज' यानी सुरक्षित रखा जाएगा। शेष राशि को आप सीधे यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिए अपने लिंक किए गए बैंक खाते में मंगवा सकेंगे। बैंक खाते में पैसा आने के बाद आप उसे ऑनलाइन पेमेंट या एटीएम से निकालने के लिए स्वतंत्र होंगे।

EPFO Update: कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?
अभी तक पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है, जिसमें वेरिफिकेशन के कारण समय लगता है। लेकिन नए सिस्टम में प्रक्रिया बहुत सरल होगी:
- 1. मेंबर्स अपने ईपीएफ खाते में लॉगिन करेंगे।
- 2. वहां 'विड्रॉल अमाउंट' (निकासी योग्य राशि) दिखाई देगी।
- 3. यूजर अपना UPI Pin दर्ज करेगा।
- 4. पैसा तुरंत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
EPFO: क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
ईपीएफओ पर वर्तमान में काम का भारी बोझ है। हर साल करीब 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम सेटल होते हैं। वर्तमान में 'ऑटो-सेटलमेंट' की सुविधा तो है, जिसकी लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, लेकिन इसमें भी 3 दिन का समय लगता है। यूपीआई आने से यह काम चंद सेकंड्स में हो जाएगा।
EPFO: इन 8 करोड़ लोगों को होगा सीधा फायदा
ईपीएफओ के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, हालांकि संगठन के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है, लेकिन वे तकनीक के जरिए अपनी सेवाओं को बैंकों के बराबर लाना चाहते हैं। इससे न केवल कर्मचारियों का समय बचेगा, बल्कि बीमारी, शादी या बच्चों की पढ़ाई जैसे जरूरी कामों के लिए तुरंत फंड उपलब्ध हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications