20 Minute वाली दुल्हन कौन है? आखिर क्यों विदाई के बाद तोड़ी शादी? दूल्हा बोला- इतनी बेज्जती कभी नहीं हुई
Bride Refuses Groom After 20 Minutes Marriage: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसी शादी हुई, जो महज 20 मिनट भी नहीं टिक पाई। दुल्हन ससुराल पहुंची, मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई और अचानक उसने ऐलान कर दिया-'मैं यहां नहीं रहूंगी।' इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।
पांच घंटे की पंचायत, सामान की वापसी और आखिरकार शादी का आधिकारिक अंत- वो भी सुहागरात से पहले ही। दिल में अरमानों की लौ जलाए दूल्हे के हाथ में सीधे तलाक के कागज आ गए। आइए जानते हैं आखिर क्यों दुल्हन ने 20 मिनट में दूल्हे को ठुकरा दिया?

20 Minutes Marriage: क्या हुआ था पूरा मामला?
दरअसल, 25 नवंबर 2025 को देवरिया के एक मैरिज हॉल में भलुअनी थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल मद्देशिया की शादी सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती से धूमधाम से हुई। जयमाला, द्वारपूजा, कन्यादान - सभी रस्में पूरी हुईं। बारातियों का भव्य स्वागत हुआ। अगली सुबह 26 नवंबर को दुल्हन विदाई लेकर ससुराल (भलुअनी) पहुंची।
घर में महिलाएं उसे गाड़ी से उतारकर अंदर ले गईं और मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई। ठीक 20 मिनट बाद दुल्हन अचानक बाहर निकली और बोली - 'मुझे यहां नहीं रहना। मुझे मम्मी के पास जाना है।' ससुराल वालों ने समझाया, रिश्तेदारों ने मनाया, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कोई ठोस वजह नहीं बताई, बस यही दोहराती रही - 'मम्मी को बुलाओ, मुझे घर जाना है।'

पांच घंटे की पंचायत और शादी का अंत
दुल्हन की जिद देखकर मायके वालों को बुलाया गया। गांव के बुजुर्ग और पंचायत बैठी। करीब 5 घंटे तक समझाने-बुझाने का दौर चला। आखिरकार दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। दूल्हे पक्ष ने दहेज में मिला सारा सामान (एसी, फ्रिज, टीवी, गहने आदि) वापस कर दिया। दुल्हन पक्ष ने भी ससुराल वालों को दिए गए गहने और सामान लौटा दिए। पंचायत की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी हुई, दोनों पक्ष अलग हो गए। भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया, 'मामला डायल-112 तक आया था, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं हुई। पंचायत में ही सुलह हो गई।'

Deoria Bride Groom Vishal Madheshiya Viral: दूल्हे विशाल मद्देशिया ने क्या कहा?
दूल्हे विशाल का कहना था कि वो आई और सीधे बोली- यहां नहीं रहना, मम्मी के पास जाना है। हमने बहुत समझाया, लेकिन वो एक ही रट लगाए रही। कोई वजह नहीं बताई। हमने कहा- ठीक है, अगर नहीं रहना तो जाओ। 5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होते, लेकिन जो जमा-पूंजी थी सब लगा दी। शादी में खर्चा, बारात, दावत- सब बर्बाद। सबसे बड़ी बात इज्जत गई। अब दुकान खोलने में भी शर्म आ रही है। पंचायत के बाद उसने 27 नवंबर को फोन किया था- 'मुझे ले जाओ।' मैंने कहा- इतनी बेइज्जती के बाद अब कहां से लाऊं? अब किसी भी कीमत पर नहीं रखूंगा। वो अपनी मर्जी से गई थी, अब अपनी मर्जी से रह ले।'
विशाल ने आगे कहा, 'लड़की के मन में क्या था, हमें नहीं पता। हमें लगा था नई जिंदगी शुरू होगी, लेकिन सब खत्म हो गया। 28 नवंबर को बहुभोज था, उससे पहले ही सब बर्बाद।'
Deoria Bride Groom Dispute Viral:सोशल मीडिया पर दो धड़े
इस खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं:-
- एक पक्ष का कहना है - 'कम से कम लड़की ने अपनी मर्जी स्पष्ट कर दी। सालों-साल 'एडजस्ट' करके जिंदगी बर्बाद करने से बेहतर है कि पहले दिन ही साफ कर दे।'
- दूसरा पक्ष गुस्से में है - 'शादी को मजाक नहीं है। लाखों रुपए खर्च करके इस तरह धोखा देना गलत है। ऐसे मामलों में सख्त सजा होनी चाहिए।'
फिलहाल विशाल और उसका परिवार सदमे में है। दुल्हन अपने मायके में है और उसने कोई बयान नहीं दिया है। शादी का मौसम चल रहा है, लेकिन देवरिया की यह '20 मिनट वाली दुल्हन' अब लंबे समय तक चर्चा में रहेगी।
ये भी पढ़ें- Riya Verma Video Viral: क्रिकेटर्स के दिलों की धड़कन बनी 'BACHU गर्ल', 9 Minute 11 Second की रील ने मचाई तबाही












Click it and Unblock the Notifications