Love Story: 'किताबें पढ़ते-पढ़ते हो गया प्रेम', खूबसूरत है सीतारमण की लवस्टोरी, कौन हैं पति प्रभाकर?
Nirmala Sitharaman Love Story: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वी बार बजट पेश करके सफलता का परचम लहराया है। अपने आज के बजट भाषण में उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत, इंफ्रास्ट्रक्चर और टैक्स सुधारों पर विशेष फोकस रखा है। शालीनता, सादगी और डाउन टू अर्थ रहने वाली निर्मला सीतरमण देश की सशक्त महिलाओं में गिनी जाती हैं।
18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै जिले के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी निर्मला शुरु से ही काफी मेधावी थीं, उनके पिता रेलवे विभाग में कार्यरत थे, जिस कारण उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। शुरुआती शिक्षा उन्होंने मदुरै और तिरुचिरापल्ली से प्राप्त की थी।

पढ़ाई से विशेष लगाव रखने वाली सीतारमण ने रुचिरापल्ली के सीता लक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। जिस वक्त उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक किया होगा, उस वक्त तो शायद उनके मन में भी ये ख्याल ना होगा कि वो एक दिन देश का बजट पेश करेंगी।
JNU में हुई प्रभाकर की पहली मुलाकात (Love Story)
स्नातक के बाद वो दिल्ली आईं और नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में एम.ए. व एम.फिल में दाखिला लिया, जहां उन्हें डिग्री के साथ-साथ जीवनसाथी भी मिल गए।जी हां, सीतारमण के पहली मुलाकात परकला प्रभाकर से यहीं पढ़ाई के दौरान हुई थी।

1986 में दोनों ने शादी कर ली (Nirmala Sitharaman Love Story)
दोनों में पढ़ाई के दौरान घनिष्ठता बढ़ी और फिर एक दिन लगा कि उनका रिश्ता दोस्ती से आगे निकल चुका है और फिर दोनों ने घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया। परिवार वालों ने भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी दी और फिर 1986 में दोनों ने शादी कर ली, इस शादी से दोनों को एक बेटी पराकला वांगमयी है। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण के पति परकाला प्रभाकर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक हैं।
राजनीति से पहले कॉर्पोरेट जगत का हिस्सा थीं Nirmala Sitharaman ( Love Story)
निर्मला सीतारमण राजनीति में कदम रखने से पहले कॉर्पोरेट जगत का हिस्सा थीं। उन्होंने लंदन में प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स में वरिष्ठ प्रबंधक (शोध व विश्लेषण) के रूप में कार्य किया, साथ ही होमडेकोर में सेल्सपर्सन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए भी वो काम कर चुकी हैं।

- वर्ष 2008 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ींय़
- 2014 में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया।
- 2010 से 2014 तक वे राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं।
- नरेंद्र मोदी सरकार में वे पहले वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री बनीं थीं।
- सितंबर 2017 में, वे देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं।
- 2019 में उन्हें वित्त मंत्री पद सौंपा गया और तब से अभी तक वो इस पद को बखूबी संभाल रही हैं।
- फोर्ब्स ने 2019 में उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 34वां स्थान दिया।
- 2021 में, निर्मला सीतारमण ने द इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स में 'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता।
- साल 2023 में वे लगातार 5वीं बार फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications