Bigg Boss फेम Malti Chahar संग डायरेक्टर ने की ऐसी हरकत! एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss Fame Malti Chahar: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) अपने एक बड़े खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो Bigg Boss 19 में नजर आईं एक्ट्रेस मालती ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच यानी 'कास्टिंग काउच' पर खुलकर बात की है।

सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में मालती ने बताया कि ग्लैमर की इस दुनिया में उनका सफर जितना आसान दिखता है, उतना था नहीं। उन्होंने एक ऐसी घटना का खुलासा किया जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था।

malti chahar

Bigg Boss Fame Malti Chahar: एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

मालती चाहर ने खुलासा किया कि उनके करियर के दौरान एक उम्रदराज फिल्ममेकर ने उनसे बात करते वक्त अपनी मर्यादा पार करने की कोशिश की थी।

मालती ने बताया कि इंडस्ट्री में लोग बहुत स्मार्ट होते हैं और वे आपकी बॉडी लैंग्वेज से आपके नेचर को समझ जाते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथ एक-दो बार ऐसी घटनाएं हुईं जहां लोगों ने अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की, यहां तक कि एक शख्स ने तो उनके साथ बदतमीजी भी की। मालती ने कहा कि ज्यादातर लोग उनकी सीमाओं (Boundaries) को समझ गए थे, लेकिन कुछ ने लाइन क्रॉस करने की हिम्मत की थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब मैं इंडस्ट्री में नई थी तब मेरे पिता की उम्र के एक डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि मैं एक प्रोजेक्ट के लिए उनसे अक्सर मिलती थीं, लेकिन जब प्रोजेक्ट खत्म हुआ तो मैंने उन्हें साइड हग किया और बदले में उस डायरेक्टर ने मुझे लिप किस करने की कोशिश की।

मालती चाहर सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। उनके बारे में कुछ खास बातें:

  • फैमिली बैकग्राउंड: वह आगरा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी काफी मशहूर हैं। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर उनके भाई हैं और राहुल चाहर उनके कजिन भाई हैं।
  • ब्यूटी पेजेंट विनर: मालती Miss India Earth 2009 और Femina Miss India Delhi 2014 (मिस फोटोजेनिक) का खिताब जीत चुकी हैं।
  • एजुकेशन और डेब्यू: उन्होंने लखनऊ से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है और 2017 में शॉर्ट फिल्म 'Manicure' से एक्टिंग की शुरुआत की थी।

Bigg Boss 19 में कमाई और सफर

मालती ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर 42वें दिन एंट्री ली थी और लगभग 59 दिनों (8 हफ्ते) तक शो का हिस्सा रहीं। वह 15वें हफ्ते में शो से बाहर हो गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो मालती को हर हफ्ते 1 से 3 लाख रुपये की फीस मिली। इस हिसाब से उन्होंने 8 हफ्तों में लगभग 8 से 24 लाख रुपये की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+