कैमरा घूमा और खुल गई पोल! Coldplay के कॉन्सर्ट में लड़की के साथ पकड़े गए दिग्गज टेक कंपनी के CEO
टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर (Astronomer) के सीईओ एंडी बायरन (Andy Byron) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बायरन को HR हेड क्रिस्टिन कैबॉट (Kristin Cabot) के साथ देखा गया। इस वीडियो के सामने आते ही बायरन की पत्नी ने फेसबुक पेज से अपना सरनेम हटा दिया।
वायरल वीडियो को देखने पर लगा कि कोई आम कपल अपने शहर में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का मजा ले रहा है। जैसे ही बैंड के कैमरा ने उन्हें पकड़ लिया, दोनों घबरा गए और एक-दूसरे से दूर होकर खुद को छिपाने की कोशिश करने लगे।

वीडियो वायरल होते ही सामने आया सच
वीडियो कुछ ही देर में आग की तरह फैल गया तो पता चला कि ये दोनों Astronomer कंपनी के CEO एंडी बायरन (Andy Byron) और HR हेड क्रिस्टिन कैबॉट (Kristin Cabot थे।
एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए
दोनों बोस्टन में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में दोनों स्क्रीन पर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। जैसे ही उन्होंने खुद को स्टेडियम की बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर देखा, दोनों अचानक अलग हो गए और कैमरे से बचने की कोशिश करने लगे।
बैंड के सिंगर का रिएक्शन
जब लोगों को पता चला कि एंडी बायरन शादीशुदा हैं, तो कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाए। इस घटना के बाद बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मजाक में कहा कि, 'या तो उनका अफेयर चल रहा है या वे बहुत शर्मीले हैं।' फिर जब सच सामने आया तो उन्होंने अनजाने में उन्हें कुछ भी कहने पर पछतावा जताया और कहा, 'अरे यार, काश हमने ऐसा किया ही नहीं होता।'
Coldplay’s Chris Martin after unknowingly exposing Astronomer CEO’s alleged affair with his HR chief:
“I hope we didn’t do something bad…” pic.twitter.com/fDJx8ZYERF
— Buzzing Pop (@BuzzingPop) July 17, 2025
वायरल वीडियो के बाद सीईओ एंडी बायरन का बयान
सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट भी वायरल हो रहा है, जिसमें एंडी ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए लिखा, 'मैं उस पल को स्वीकार करना चाहता हूं जो ऑनलाइन है, और उससे हुई निराशा को भी। जो संगीत और आनंद की एक रात होनी चाहिए थी, वह एक सार्वजनिक मंच पर एक गहरी निजी गलती में बदल गई। मैं अपनी पत्नी, अपने परिवार और एस्ट्रोनॉमर की टीम से सच्चे दिल से माफ़ी मांगना चाहता हूं। एक साथी, एक पिता और एक लीडर के रूप में आप मुझसे बेहतर के हकदार हैं।
मैं ऐसा नहीं बनना चाहता या मैं उस कंपनी का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहता जिसे बनाने में मैंने मदद की है। मैं आत्मचिंतन करने, जिम्मेदारी लेने और व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से अगले कदमों का पता लगाने के लिए समय ले रहा हूं। मैं इस प्रक्रिया से गुजरते हुए प्राइवेसी की मांग करता हूं।'
मैं यह भी व्यक्त करना चाहता हूं कि यह कितना परेशान करने वाला है कि जो एक निजी पल होना चाहिए था, वह मेरी सहमति के बिना सार्वजनिक हो गया। मैं एक्टर और मनोरंजनकर्ताओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम सभी किसी और के जीवन को एक तमाशे में बदलने के प्रभाव के बारे में और गहराई से सोच सकते हैं।
What a douchebag. CEO #AndyByron blaming Coldplay for his irresponsible and disrespectful indiscretion, instead of owning his philandering ways. pic.twitter.com/YfRRxeMzBz
— Teena Valerie Mordi (@Valteena) July 17, 2025
कई कंपनियों में काम कर चुके हैं एंडी बायरन
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, एंडी बायरन जुलाई 2023 में न्यूयॉर्क स्थित एआई फर्म एस्ट्रोनॉमर के सीईओ बने। इससे पहले उन्होंने लेसवर्क, साइबरीसन, फ्यूज, बीएमसी सॉफ्टवेयर, ब्लेडलॉजिक और वेरीसेंटर जैसी कंपनियों में सीनियर पोजीशन पर कार्य किया।
ये भी पढ़िए- 'बिना बताए चली गई मेरी बीवी!' कर्नाटक की गुफा में मिली रूसी महिला के पति का छलका दर्द, खुलकर बताई एक-एक बात
2017 और 2019 के बीच बायरन साइबरीसन में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) थे। वे इसकी ग्लोबल सेल और चैनल टीम का नेतृत्व करने के लिए जिम्मेदार थे। कंपनी ने ईपीपी बाज़ार में वैश्विक उपस्थिति (Global Presence) स्थापित की और सीआरओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान फाइव मिलियन एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू (ARR) से बढ़कर 70 मिलियन एआरआर से अधिक हो गई, जिसकी वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर थी।
सीईओ एंडी बायरन की फैमिली में कौन-कौन है?
यह बिजनेसमैन मेगन केरिगन से विवाहित हैं, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। परिवार पड़ोसी शहर नॉर्थबरो में रहता है।मेगन केरिगन बैनक्रॉफ्ट स्कूल में लोअर स्कूल और होप ग्राहम प्रोग्राम एडमिशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने पति वाले विवादास्पद वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद अपने फेसबुक पेज से अपना सरनेम हटा दिया।
बायरन ने नवंबर 2024 में क्रिस्टिन कैबोट को अपनी कंपनी के HR हेड के रूप में नियुक्त किया। उस समय जारी एक बयान में, उन्होंने कहा, 'क्रिस्टिन का असाधारण नेतृत्व और मैनेजमेंट, कर्मचारी जुड़ाव और लोगों की रणनीतियों को बढ़ाने में गहन उद्यम महत्वपूर्ण होगा क्योंकि हम अपनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications