Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Republic Day Sale का बड़ा धमाका! iPhone पर बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स

Republic Day Sale: अमेजन की 'ग्रेट रिपब्लिक डे सेल' 16 जनवरी की आधी रात से शुरू होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर 80% तक की भारी छूट मिलने वाली है।

अगर आप Apple, Samsung, OnePlus या Sony जैसे बड़े ब्रांड्स के दीवाने हैं, तो यह खरीदारी का सबसे सही मौका है। सेल में न सिर्फ पुराने प्रोडक्ट्स सस्ते मिल रहे हैं, बल्कि कई नए गैजेट्स भी लॉन्च किए जा रहे हैं।

Republic Day Sale

iPhone 15 और OnePlus पर सबसे बड़ी गिरावट

इस सेल में iPhone लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज है, जिसकी कीमत 59,900 से घटकर सीधे 50,249 रुपए पर आ गई है। वहीं OnePlus के चाहने वालों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि OnePlus 15R (12GB/256GB) जो आमतौर पर 54,999 में मिलता है, सेल में 44,999 में उपलब्ध होगा। इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी और 165Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा, OnePlus Nord 5 भी 30,999 रुपए की किफायती कीमत पर मिलेगा, जिसमें गेमर्स के लिए 144FPS सपोर्ट और शानदार प्रोसेसर है।

iQOO और Oppo के प्रीमियम फोंस पर भारी बचत

हैवी परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए iQOO 15 एक बेहतरीन विकल्प है। 72,999 रुपए में लॉन्च हुआ यह फोन सेल के दौरान 65,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा, जिसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा है। दूसरी तरफ, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Oppo Reno 15 Pro Mini पर बंपर ऑफर है।

59,999 वाला यह फोन 6000 के बैंक ऑफर के बाद 53,999 में आपका हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें 200MP का मेन कैमरा और शानदार टेलीफोटो लेंस मिलता है।

कार्ड ऑफर्स और एक्स्ट्रा कैशबैक का फायदा

शॉपिंग को और भी सस्ता बनाने के लिए अमेज़न ने खास बैंक ऑफर्स भी दिए हैं। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो प्राइम मेंबर्स को 5% और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3% का सीधा कैशबैक मिलेगा।

इसके साथ ही, नए ग्राहकों के लिए 2,500 तक के वेलकम रिवॉर्ड्स भी रखे गए हैं। कुल मिलाकर, अगर आप एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+