Alien On Mars: क्या मंगल ग्रह पर हैं एलियंस? क्या है 'रहस्यमयी दरवाजे' का सच? नई फोटो से मची सनसनी

Alien On Mars: पिछले कई सालों से आम लोगों से लेकर वैज्ञानिकों तक के मन में एक सवला उठात है कि क्या सच में एलियन होते हैं? क्या उनका कोई अस्तित्व है? वाकई मंगल ग्रह पर कभी एलियन रहते थे? आपको बता दें कि ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक लंबे समय से रिसर्च कर रहे हैं। इसी बीच मंगल ग्रह से सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

क्या मंगल ग्रह पर रहते हैं एलियंस?
दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity Rover) ने मंगल ग्रह के माउंट शार्प (Mount Sharp) इलाके की कुछ तस्वीरें खींची हैं। इन तस्वीरों को जोड़कर तैयार की गई तस्वीर में चट्टानों के बीच एक गहरे रंग की आकृति नजर आ रही है, जो देखने में किसी दरवाजे जैसी लग रही है।

Alien On Mars

मंगल ग्रह पर मिला प्राचीन एलियन सभ्यता का संभावित सबूत

इस फोटो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मंगल ग्रह पर किसी प्राचीन एलियन सभ्यता का संभावित सबूत बता रहे हैं। हालांकि इस तरह के दावों को लेकर अभी तक नासा की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक किसी तस्वीर में किसी आकृति का दरवाजे या किसी कृत्रिम संरचना जैसा नजर आना अपने आप में वहां जीवन या एलियन सभ्यता के होने का सबूत नहीं है।

मंगल ग्रह पर क्यूरियोसिटी रोवर ने खींची फोटो

-नासा का क्यूरियोसिटी रोवर साल 2012 से मंगल ग्रह के गेल क्रेटर (Gale Crater) में मौजूद है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ये समझना है कि अरबों साल पहले मंगल ग्रह का वातावरण कैसा था और क्या कभी वहां ऐसी परिस्थितियां मौजूद थीं, जिनमें सूक्ष्म जीवों यानी माइक्रोबियल लाइफ के पनपने की संभावना हो सकती थी।

-इसी मिशन के तहत रोवर मंगल के माउंट शार्प इलाके में चट्टानों और मिट्टी का अध्ययन कर रहा है। रोवर द्वारा ली गई हालिया तस्वीरों में मंगल ग्रह की चट्टानों की अलग-अलग परतों को देखा जा सकता है। वैज्ञानिक इन परतों का अध्ययन करके ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि प्राचीन मंगल पर पानी और हवा ने सतह को किस तरह प्रभावित किया था।

तस्वीर में क्यों दिख रहा है 'दरवाजा'?

-रोवर द्वारा ली गई कई तस्वीरों को जोड़कर जब एक बड़ी फोटो तैयार की गई, तो चट्टानों के बीच एक गहरे रंग की संकरी आकृति दिखाई दी। दूर से देखने पर ये किसी दरवाजे या चट्टान में बने प्रवेश द्वार जैसी नजर आती है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे एलियन सभ्यता से जोड़ना शुरू कर दिया।

-हालांकि ऐसी तस्वीरों में किसी आकृति को इंसानी या कृत्रिम संरचना से जोड़ना बेहद आसान है। इसे पैरिडोलिया (Pareidolia) कहा जाता है। इसमें हमारा दिमाग चट्टानों, बादलों या दूसरी प्राकृतिक चीजों में ऐसी आकृतियां देखने लगता है, जो वास्तव में वहां मौजूद नहीं होतीं।

एलियन को लेकर क्या किया जा रहा है दावा?

-इस तस्वीर को लेकर यूएफओ से जुड़े दावे करने वाले स्कॉट सी. वारिंग (Scott C. Waring) ने भी अपनी राय जाहिर की है। उनका दावा है कि तस्वीर में नजर आ रही आकृति किसी दरवाजे जैसी हो सकती है। उन्होंने इसकी ऊंचाई करीब 6.6 फीट और चौड़ाई करीब 3.3 फीट होने का अनुमान भी लगाया है।

-हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि तस्वीर के आधार पर उन्होंने इस आकृति का आकार किस तरह निर्धारित किया। किसी तस्वीर को केवल देखकर किसी संरचना की वास्तविक ऊंचाई और चौड़ाई का सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं होता, खासकर तब जब तस्वीर में दूरी, कैमरा एंगल और आसपास की चट्टानों का वास्तविक पैमाना स्पष्ट न हो।

इस तस्वीर को लेकर वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

-मंगल ग्रह पर 'दरवाजे' जैसी नजर आ रही इस आकृति को लेकर वैज्ञानिक नजरिया काफी अलग है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल ग्रह की सतह पर चट्टानों का टूटना, दरारें पड़ना और लंबे समय तक चलने वाली प्राकृतिक प्रक्रियाएं कई तरह की आकृतियां बना सकती हैं। धरती पर भी चट्टानों में ऐसी प्राकृतिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं, जो दूर से किसी दरवाजे, चेहरे या दूसरी पहचानी जाने वाली चीज जैसी दिखाई देती हैं।

-सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मंगल ग्रह पर एलियन या किसी प्राचीन सभ्यता की मौजूदगी का अभी तक कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है. इसलिए इस तस्वीर को एलियन सभ्यता का सबूत मानना फिलहाल जल्दबाजी होगी.

क्या मंगल ग्रह पर कभी था जीवन?

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना वैज्ञानिकों के लिए आज भी एक बड़ा सवाल है। क्यूरियोसिटी रोवर का मिशन भी इसी दिशा में जरूरी जानकारी जुटाना है। वैज्ञानिक मंगल की चट्टानों, मिट्टी और प्राचीन पर्यावरण के संकेतों का अध्ययन कर रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि अरबों साल पहले वहां जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां थीं या नहीं।

-ऐसे में मंगल ग्रह की किसी भी असामान्य तस्वीर को लेकर लोगों की उत्सुकता स्वाभाविक है लेकिन किसी आकृति के अजीब नजर आने और एलियन सभ्यता का सबूत मिलने में काफी अंतर है। फिलहाल 'मंगल के दरवाजे' वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है लेकिन इसे एलियन का प्रमाण मानने के लिए वैज्ञानिक सबूत का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+