Delhi famous market: दिल्ली के इन 5 सस्ते मार्केट से करिए कम बजट में ढेर सारी शॉपिंग
दिल्ली को दिल वालों का शहर कहा जाता है। देश-विदेश से लोग दिल्ली में घूमने आते हैं। दिल्ली में कई फेमस घूमने की जगह हैं। जैसे लालकिला, इंडिया गेट, जहां हर दिन लोग पहुंचते हैं। पर दिल्ली सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं है, यहां का बाजार भी खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। जहां बेहद सस्ते में शॉपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। आइये हम आपको दिल्ली के उन खास मार्केट्स का रुख कराते हैं, जहां आपको बहुत सस्ते में सामान मिल जाएगा।

सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली की लड़कियों की जान है ये सरोजनी मार्केट। यहां सिर्फ 50 रूपए से कपडों की रेंज शुरू हो जाती है। यानि पूरे बजट में शोपिंग हो जाती है। कॉलेज स्टूडेंट्स की ये फेवरेट मार्केट जगह है। इस मार्केट का बेस्ट पार्ट है बर्गेंग, जहां आप अपने मुताबिक प्राइस कम करा सकते हों।
इस मार्केट में हमेशा दिन में जाये, क्यों की शाम को इस मार्केट की लाइटिंग अच्छी नहीं होती व भीड़ बढने लगती है। यदि आप घर बैठे सरोजनी मार्केट से शोपिंग करना चाहते हैं, तो इसकी वेबसाइट से कर सकते हैं। इस मार्केट के सबसे पास आई एन ए मैट्रो स्टेशन पड़ता है। आपको बता दें सोमवार के दिन सरोजनी मार्केट बंद होती है।
जनपथ मार्केट
एक गली में सिमटी इस मार्केट में कई ट्रेंडी आउट फिट आपको मिल जायेंगे। यहां कई दुकानें ज्वेलरी की भी हैं। इसलिए ज्वेलरी लवर के लिए ये बेस्ट मार्केट हो सकता है। इस गली के अलावा रोड की तरफ आपको कई छोटे-छोटे स्टोर्स देखने को मिलेंगे। यहां से भी अच्छी शोपिंग की जा सकती है। यदि आपको कछ और राजधानी वर्क से लगाव है, तो इन्ही स्टोर्स के आस-पास कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरी और होम डेकोरेट के सामान बेचते हुए मिलेंगी। यहाँ सबसे नजदीकी मैट्रो स्टेशन जनपत ही है। इस मार्केट के कुछ दुकान रविवार को बंद होते हैं।
लाजपत नगर
एथनिक वियर कम बजट में खरीदनी हो, तो लाजपत मार्केट आपके लिए बेस्ट मार्केट है। यहां से आप वेस्टर्न कपड़े भी खरीद सकते हैं। लाजपत में आपको कपड़े के साथ साथ होम डेकोर और फेब्रिक भी मिल जाते हैं। कई फेशन स्टूडेंट्स यहां से सस्ते व अच्छे फेब्रिक की शोपिंग करते हैं। यहां का मैट्रो स्टेशन लाजपत नगर है। यह मार्केट भी सोमवार को बंद होता है।
चांदनी चोक मार्केट
पुरानी दिल्ली अपने सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां कृष्णा मार्केट है, जहां बेहद सस्ते दामों में सूट व लहेंगे मिलते हैं। ये मार्केट शुरू से ही सस्ते कपडों के लिए मशहूर रहा है। चांदनी चोक में कई छोटे-छोटे दुकानें हैं जो अलग-अलग सामान बेचने के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां लड़कों के कुर्ता, पैजामा भी मिलते हैं। यहां की सबसे अच्छी बात ये है, यहां के दाम अन्य रिटेल मार्केट की तुलना में 30 से 40% तक कम होते हैं। आप बड़े-बेड़े डिज़ाइनर के नाम लीजिये और ड्रेस के रेप्लिका आपको इस बाज़ार में मिल जियेंगे। यहां 2500 कपड़ों की दुकानें हैं। यह कपड़ों का थोक बाज़ार हैं, साथ ही यहां से पुरे देश में कपड़ा सप्लाई होता हैं। बाज़ार बहुत विशाल है, बस आपके पास पूरा समय होना चाहिए।
सदर बाज़ार
यह थोक का बाज़ार है, यहां किसी भी सामान को ज्यादा मात्रा में लेना होता है। यह बाज़ार व्यापारियों के लिए बेस्ट मार्केट है। सदर बाज़ार में ही रुई मंडी है, जहां हर प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी थोक में मिलती है। आपको बता दें, सदर बाज़ार रविवार को बंद होता है। जिसकी जगह पर पटरी बाज़ार लगता है। इस बाज़ार में चीजें रिटेल में मिलता है। इस बाज़ार के सबसे नजदीकी आरके आश्रम मैट्रो स्टेशन पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications