Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Foreign Trip by Railway:ट्रेन के जरिए भी कर सकते हैं फॉरेन ट्रिप! भारत के 7 रेलवे स्टेशन जो भेजेंगे आपको विदेश

Foreign Trip by Railway: अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बात आते ही ज्यादातर लोग फ्लाइट्स के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के जरिए दूसरे देशों की यात्रा करने के बारे में सोचा है? भारत में कुछ ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशन हैं जो हमारे पड़ोसी देशों से सीधे जुड़े हुए हैं। ये रेलवे स्टेशन न केवल सफर को किफायती बनाते हैं, बल्कि एक अलग ही अनुभव भी प्रदान करते हैं।

इन स्टेशनों से आप नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों तक आसानी से ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। ये स्टेशन केवल यात्रियों की आवाजाही तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत और इन पड़ोसी देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं।

Foreign Trip by Railway

भारत में कुल सात अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन (Railway Station) हैं, जो नजदीकी सीमाओं से जुड़कर यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय ट्रेन यात्रा का एक अनूठा विकल्प प्रदान करते हैं। आइए, इन खास रेलवे स्टेशनों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
ये भी पढ़ें: Luxurious Travel Destinations: 2024 में किन लग्जरियस लोकेशन ने बनाई भारतीयों की ट्रेवल लिस्ट में जगह?

हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल (Haldibari Railway Station, WB)

कोचबिहार जिले में स्थित हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन बांग्लादेश सीमा से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से यात्री ट्रेन के माध्यम से आसानी से बांग्लादेश तक यात्रा कर सकते हैं।

जयनगर रेलवे स्टेशन, बिहार (Jainagar Railway Station, Bihar)

नेपाल जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए जयनगर रेलवे स्टेशन सबसे उपयुक्त है। यह स्टेशन बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और नेपाल जाने वाले स्थानीय यात्रियों के लिए एक अहम केंद्र है।

पेट्रापोल रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल (Petrapol Railway Station, WB)

उत्तर 24 परगना जिले में स्थित पेट्रापोल रेलवे स्टेशन से भी यात्री बांग्लादेश तक यात्रा कर सकते हैं। यहां से हर दिन बड़ी संख्या में लोग दोनों देशों के बीच सीमा पार करते हैं।

सिंगाबाद रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल (Singabad Railway Station, WB)

मालदा जिले में स्थित सिंगाबाद रेलवे स्टेशन बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है। यह स्टेशन न केवल यात्री यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को भी बढ़ावा देता है।

जोगबनी रेलवे स्टेशन, बिहार (Jogbani Railway Station, Bihar)

बिहार के जोगबनी में स्थित यह रेलवे स्टेशन भी नेपाल जाने का एक प्रमुख विकल्प है। यहां से यात्री ट्रेन के माध्यम से या पैदल नेपाल पहुंच सकते हैं।

राधिकापुर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल (Radhikapur Railway Station, WB)

उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित राधिकापुर रेलवे स्टेशन मुख्य रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि, यात्री भी यहां से बांग्लादेश तक ट्रेन से जा सकते हैं।

अटारी रेलवे स्टेशन, पंजाब (Atari Railway Station, Punjab)

पंजाब में स्थित अटारी रेलवे स्टेशन भारत के सबसे प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन समझौता एक्सप्रेस के लिए जाना जाता है, जो पाकिस्तान तक जाती थी। हालांकि, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 2019 से यह सेवा स्थगित है।
ये भी पढ़ें: Travel Destination: 2025 में लें नए लोकेशन का मजा, इस साल इन डेस्टिनेशन को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+