लक्षद्वीप जाएं तो जरूर घूमें ये 5 बेहद खूबसूरत द्वीप, जानिए पूरी डिटेल
Lakshadweep Tourist Places: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग भी वहां की सुंदरता और अन्य स्थानों की जानकारी पाने के लिए सर्च कर रहे हैं। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें 36 द्वीप समूह समाएं हुए हैं। आज हम आपको इस सुंदर द्वीप में घूमने की 5 जगह बताएंगे।

1. अगत्ती द्वीप: अरब महासागर के किनारे नीले आसमान के नीचे ताजे और प्रदूषण रहित वातावरण में अगत्ती द्वीप की खूबसूरती आकर्षक करती है। एडवेंचर के शौक़ीन लोग इस लंबे तट पर स्नोर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग, तैराकी, कायाकिंग और वॉटर स्कीइंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा उठा सकते हैं। रंग-बिरंगी मछलियों और मूंगों के साथ आपका टूर शानदार बन जाएगा।
2. मिनिकॉय द्वीप: यह द्वीप भारत के रहस्यमयी द्वीपों में से एक है, जो मूंगा चट्टानों, विचित्र सफेद रेत वाले समुद्र तटों और अनंत महासागर के मीठे पानी के लिए जाना जाता है। ट्यूना कैनिंग, ट्यूना मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों के अलावा इस द्वीप में कई पर्यटन स्थल भी है। दक्षिणी छोर पर स्थित मिनिकॉय लाइटहाउस और द्वीप के 8 मिनट की दूरी पर स्थित मोइनुद्दीन जुमा मस्जिद पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है और अपने शांत माहौल के लिए लोकप्रिय है। यहां के लोग अपने पर्यटकों का स्वागत अपने ख़ास लावा नृत्य से करते हैं जोकी इनके त्योहारों और अवसरों पर बहुत लोक प्रिय है।
3. बंगाराम द्वीप: यह जगह उन लोगों के लिए ख़ास है, जो अपनी भागती जिंदगी के बीच एक शांत माहौल में समय बिताना चाहते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय चमचमाता सूरज, प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां कई प्रकार की एक्टिविटी भी मन को मोहती हैं।
4. कावारत्ति द्वीप: कावारत्ती अपने नारियल के पेड़ों, सुंदर दृश्यों और रोमांचक वाटर एक्टिविटी के लिए मशहूर है। इस द्वीप पर घूमने के लिए कुछ स्थान जैसे कावारत्ती समुद्री मछलीघर, जिसमें मूंगा चट्टानें, विभिन्न प्रकार की मछलियां, कछुए और पानी के नीचे समुद्री शैवाल शामिल हैं। आप उर्जा मस्जिद भी जा सकते हैं।
5. कल्पेनी द्वीप: चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम ऐसे द्वीप हैं, जिनसे मिलकर कल्पेनी द्वीप बनता है और जिसे कोएफैनी के नाम से भी जाना जाता है। कल्पेनी द्वीप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, रीफ वॉकिंग, कैनोइंग, कायाकिंग और नौकायन नौकाओं सहित जल खेलों का आनंद लेने के लिए एक शानदार स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications