पुडुचेरी विधानसभा के लिए सभी 30 सीटों पर एक फेज में ही चुनाव हो चुका है। यहां की 5 सीटें आरक्षित हैं। इसबार इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल 10,04,197 योग्य मतदाता हैं, जिनमें 116 थर्ड जेंडर वाले वोटर हैं। खास बात ये है कि पुडुचेरी में महिला वोटरों की संख्या 5,31,431 है, जो कि 4,72,650 पुरुष वोटरों की तुलना में ज्यादा है। इसबार प्रदेश में कुल 324 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यहां दो गठबंधनों के बीच सीधा मुकाबला है। एक गठबंधन में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, बीजेपी और एआईएडीएमके है। वहीं दूसरे में कांग्रेस, डीएमके और निर्दलीय हैं। पुडुचेरी में इस वक्त राष्ट्रपति शासन है। नतीजे 2 मई को आएंगे। यहां पढ़ें चुनाव संबंधित लाइव अपडेट्स...