असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिनके लिए तीन चरणों में चुनाव हो चुका है। चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। असम में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसका सीधा मुकाबला कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन से है। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे को लेकर असम में इस बार चुनाव काफी कांटे का माना जा रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होगा। वहीं, भाजपा का दावा है कि राज्य की करीब 90 सीटें जीतकर वो एक बार फिर असम में सरकार बनाएगी। यहां पढ़ें चुनाव संबंधित लाइव अपडेट्स...