भारत-पाक तनाव: युद्ध जैसे हालात में आपका स्मार्टफोन बनेगा 'सुरक्षा हथियार', आज ही एक्टिव करें ये सेटिंग
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ' ऑपरेशन सिंदूर' ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया। इस स्थिति में आपातकालीन अलर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार ने 5G पावर्ड सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम को लागू किया है, जो लाखों मोबाइल फोनों पर सेकेंड्स में अलर्ट भेज सकता है।

मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट सेटिंग कैसे करें? (How to Enable emergency alert settings on mobile?)
आपात स्थिति में आपके मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट प्राप्त करने के लिए कुछ आसान सेटिंग्स को ऑन करना जरूरी है। ये अलर्ट हवाई हमले, मिसाइल अटैक या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में आपको सतर्क करेंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
एंड्रॉइड फोन के लिए:
- अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- सेफ्टी एंड इमरजेंसी या सिक्योरिटी एंड इमरजेंसी सेक्शन खोलें।
- वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स विकल्प पर टैप करें।
- Allow Alerts, Severe Threats, Extreme Threats और Test Alerts जैसे सभी विकल्पों को ऑन करें।
कुछ फोनों में यह विकल्प Cell Broadcast, Emergency Broadcasts या Government Alerts के नाम से हो सकता है।
iPhone के लिए:
- सेटिंग्स ऐप खोलें।
- नोटिफिकेशन्स पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके Government Alerts सेक्शन में जाएं।
- Emergency Alerts और Public Safety Alerts को ऑन करें।
इन सेटिंग्स को ऑन करने से आप मॉक ड्रिल और वास्तविक आपात स्थिति में अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे। यह सिस्टम हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में अलर्ट भेजेगा, जिसमें एयर रेड सायरन और सुरक्षा निर्देश शामिल होंगे।
मॉक ड्रिल और सायरन का महत्व
7 मई को देश के 244 सीमावर्ती जिलों में एक बड़ी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई, जिसमें हवाई हमले के सायरन बजाए गए। 120 से 140 डेसिबल की तेज आवाज वाले ये सायरन 2 से 5 किलोमीटर तक सुने जा सकते हैं और ये 60 सेकंड तक बजते हैं। इसका मकसद था जनता को आपात हालात में कैसे सुरक्षित रहना है, इसकी ट्रेनिंग देना।
ड्रिल में ब्लैकआउट प्रैक्टिस, सुरक्षित स्थानों की पहचान और सायरन बजने पर त्वरित प्रतिक्रिया जैसे अभ्यास किए गए। नागरिकों को सलाह दी गई कि सायरन बजते ही वे बाथरूम, सीढ़ियों के नीचे या मजबूत दीवारों के बीच शरण लें और घर की सभी लाइट्स तुरंत बंद कर दें।
सरकार की अपील: अफवाहों से बचें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल सरकारी सूत्रों से जानकारी लें। साथ ही, मीडिया चैनलों को सलाह दी गई है कि वे हवाई हमले के सायरन का उपयोग केवल जन जागरूकता अभियानों में करें, ताकि इसकी संवेदनशीलता बनी रहे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications