विदेशी पर्यटकों के चलते भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ रही है पुरुष वेश्यावृत्ति
जयपुर। यह खबर पढ़कर आप हैरत में पड़ जायेंगे क्योंकि भारत में अबतक महिलाओं के ही वेश्यावृत्ति में शामिल होने की खबर आती रही है। इस बार खबर है कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे राजस्थान के जैसलमेर जिले में पुरुष वेश्यावृत्ति तेजी से बढ़ रही है। राज्य महिला आयोग ने इस पर चिंता जाहिर की है। आयोग ने कहा है कि विदेशी पर्यटकों की वजह से यह हालात पैदा हो रहे हैं। महिला आयोग के मुताबिक 12वीं के एक छात्र ने खुद का लंबे समय से देहशोषण होने की जानकारी दी है।

इनका देहशोषण करने वालों में विदेशी पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा है। जैन ने लोगों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि जैसलमेर के सम के धौरों में एक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पुरुष और महिलाएं वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त हैं। महिलाओं के साथ साथ पुरूष वेश्यावृत्ति भी इस क्षेत्र में तेजी से बढ रही है। उन्होंने बताया कि जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर के कुछ होटल और इनके कमरे वेश्यावृत्ति के लिए चिन्हित हैं। इस बारे में लोगों ने ही महिला आयोग के सदस्यों को जानकारी दी।
जैन ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ रहे पर्यटन, भूमि कारोबार, खान, उद्योग की वजह से महिला वेश्यावृत्ति में काफी बढोत्तरी हो रही है, लेकिन इसके साथ साथ पुरूष वेश्यावृत्ति का बढना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाके के अलावा राजधानी से लगते फागी में भी एक समाज के कुछ परिवारों के पुरूष इस काम में लगे हुए हैं, महिलाएं तो पहले से ही इस धंधे में लिप्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications