गणतंत्र दिवस पर दिलों में जगाएं देशभक्ति की भावना, इन संदेशों के जरिए दोस्तों और अपनों को दें बधाई

गणतंत्र दिवस पर दिलों में जगाएं देशभक्ति की भावना, इन संदेशों के जरिए दोस्तों और अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली, 25 जनवरी: 26 जनवरी 2022, भारत का 73वां गणतंत्र दिवस है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु राज्य बन गया। गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक वार्षिक परेड होती है, जो राजपथ से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है। देश के राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। औपचारिक कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली झांकियां, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना द्वारा एयर शो, हमारे रक्षा बलों की शानदार ताकत का प्रदर्शन और बहुत कुछ शामिल हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारतीयों की पहचान, देश की आजादी और देशभक्ति का प्रतीक है।

Republic Day 2022

इस गणतंत्र दिवस आप भी अपनों के दिल में देशभक्ति की भवाना जगाएं और उन्हें इन खास संदेशों से बधाई दें।

- ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस एक हिन्दुस्तानी हैं, गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...।

- कुछ नशा तिरंगे की आन है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

- मेरे मुल्क की अपनी अलग पहचान है, यहां कोई हिन्दू, सिख, ईसाई तो कोई मुसलमान है, इसकी जितनी करूं तारीफ कम है क्योंकि यह हमारा हिन्दुस्तान है।हैप्पी रिपब्लिक डे।

- ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर!! गणतंत्र दिवस की बधाई।

- इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है, झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है ! 26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं।

- देश भक्तो के बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम, कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे हिन्दुस्तानी है हम। गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

- मेरा हिंदुस्तान महान था, महान है और रहेगा...। गणतंत्र दिवस की बधाई।

- खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते है, खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते है, मर कर भी वो लोग अमर हो जाते हैं, करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पर मिटने वालों, तुम्हारी हर सांस में बसता तिरंगे का नसीब है, गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- मेरी दुआ है न लगे मेरे देश को किसी की नजर, महकता रहे यूं ही फूलों की तरह हर पल, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

-आओ तिरंगा लहराए,आओ तिरंगा फहराए, अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाए। आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+