जानिए पुराणों मे क्यों कहा गया है कि जमीन पर बैठकर खाना खाओ?
नई दिल्ली। अक्सर हम जब किसी धार्मिक आयोजन में जाते हैं तो हम देखते हैं कि वहां लोगों को खाना जमीन पर बैठकर खिलाया जा रहा है। अब वो चाहे लंगर हो या भंडारा, पूजा-पाठ हो या फिर जाप-मंत्र का कार्यक्रम हर जगह साधु-पंडितों को खाना जमीन पर बिठाकर खिलाया जाता है क्या कभी आपने सोचा है क्यों?
Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें
आप में से आधे लोगों का जवाब होगा कि अरे यह तो पूजा-पाठ का काम है, वरना जमीन पर बैठकर खाना कौन खाता है आजकल, आज तो हर कोई डाइनिंग टेबल पर बैठकर आराम से भोजन करता है लेकिन साथियों आपको बता दें कि जमीन पर बैठकर खाना खाने वाला इंसान टेबल पर बैठकर खाने वाले इंसान से कहीं ज्यादा स्वस्थ और निरोगी रहता है।
जानिए 'नमस्कार' का सही अर्थ और फायदे
हर चीज के पीछे एक बड़ा कारण होता है, हमारे पुराणों में अगर इस बात का जिक्र है तो इसके पीछे एक बहुत बड़ा और सटीक कारण भी है, जिसे हमारे देश के ही नहीं बल्कि विदेश के मेडिकल सांइंस से जुड़े लोग भी सही मानते हैं।
आईये आपको स्लाइडों के जरिये बताते हैं कि क्या हैं वो राज...जिन्हें जानने के बाद हमारा दावा है कि आप में से काफी लोग आज के बाद जमीन पर बैठकर भोजन करने लगेंगे।..

सुखासन या पद्मासन
आप जब भी जमीन पर बैठकर खाना खायेंगे तो आप हमेशा अलथी-पलथी मारकर सीधी पीठ करके ही बैठेंगे जो कि सुखासन या पद्मासन की अवस्था हो जायेगी और आप ना चाहते हुए भी योग कर लेंगे जो कि स्वास्थ्य और पाचन के दृष्टिकोण से बहुत जरूरी है।

रक्त संचारण सही दिशा में
आज सीधी पीठ करके ही नीचे बैठेंगे जिससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव कम होगा और आपका रक्त संचारण सही दिशा में होगा जिससे खाने को जल्दी पचने में मदद मिलेगी।

पेट और पीठ मांसपेशियों में लचक
जमीन पर बैठकर खाने से आपको भोजन के लिए थाली की ओर झुकना होता है और खाना उठाने के बाद आप पीछे हो जाते हैं, इस तरह आप कई बार आगे-पीछे होते हैं जिससे पेट और पीठ मांसपेशियां में लचक बनी रहती हैं जो कि भूख को बढ़ाती है।

दिल-दिमाग दोनों स्वस्थ
पद्मासन में बैठकर खाने से आप मानसिक तनाव से दूर होते हैं, जिससे आपका दिल-दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है।

जोड़ों की समस्या से निजात
जमीन पर बैठने के लिए आपको अपने घुटने मोड़ने पड़ते हैं। इससे आपके घुटनों का भी बेहतर व्यायाम हो जाता है आप जोड़ों की समस्या से निजात पा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications