फणीश्वर नाथ रेणु की पत्नी का निधन
अररिया (बिहार)। हिन्दी साहित्य के महान आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु की पत्नी लतिका रेणु का गुरुवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थीं। लतिका ने बिहार के अररिया जिले के औराई हिंगना गांव में अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में लतिका पटना में ही रहती थी परंतु दिसम्बर 2009 के बाद वह रेणु के गांव औराई हिंगना रहने चली आई थीं। रेणु के परिजनों के मुताबिक वर्ष 1950 में जब 'मैला आंचल' के रचनाकार रेणु बीमार पड़े थे तब उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। तब लतिका पीएमसीएच में नर्स थी और उसी दौरान दोनों करीब आए।
फणीश्वरनाथ रेणु ने उन्हे नहीं बताया था कि गांव में उनकी एक और पत्नी भी है। शादी के काफी समय बाद उन्हे रेणु की पहली शादी का पता चला और उनकी रेणु से इस मुद्दे पर खासी तकरार भी हुई। लेकिन उसके बाद वह मान गईं हालांकि उन्हे रेणु की मौत के बाद इसकी बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ी। गौरतलब है कि रेणु का निधन 11 अप्रैल 1977 को पटना में ईलाज के दौरान हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications