Mangala Aarti: क्या होती है मंगला आरती? जानिए महत्व और इससे जुड़ी हर बात
मंगला आरती के जरिए निद्रा में सोए हुए भगवान को जगाया जाता है इसलिए इस आरती को बहुत ध्यानपूर्व करना चाहिए। वैसे ये आरती छोटी होती है, जो कि धूप या दीपक से की जाती है।

Mangala Aarti : भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती का टिकट चार्ज बढ़ा दिया गया है, अब इस आरती का रेट 500 रु हो गया है, जो कि पहले 350 रु था। नए रेट एक मार्च से लागू होंगें। आपको बता दें कि मंगला आरती किसी भी मंदिर की पहली आरती है, जो कि ब्रह्म मुहूर्त में की जाती है और इस आरती का खास महत्व होता है।
चलिए विस्तार से जानते हैं इस आरती के बारे में...
- दरअसल इसे भोर के दौरान किया जाता है इसलिए इस आरती को मंगला आरती कहते हैं।
- इस आरती के जरिए निद्रा में सोए हुए भगवान को जगाया जाता है इसलिए इस आरती को बहुत ध्यानपूर्व करना चाहिए।
- वैसे ये आरती छोटी होती है, जो कि धूप या दीपक से की जाती है और इस आरती में बहुत सारे वाद्ययंत्र भी नहीं होते हैं।
- इस आरती के बाद कुछ जगहों पर ईश्वर को जल अर्पित किया जाता है, माना जाता है कि प्रभु को नींद के जागने के बाद प्यास लगी होगी।
- कुछ जगहों पर शंख के स्वर से इस आरती का प्रारंभ होता है और इस आरती के बाद दीए और धूप से पूरे मंदिर प्रांगण सुगंधित किया जाता है।
- वैसे तो आरती का समय हर जगह 3 बजे से 5 बजे तक होता है लेकिन कहीं -कहीं ये आरती 6 बजे तक भी होती है|

क्यों होती है आरती? क्या है महत्व?
आपको बता दें कि कोई भी पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक कि उसका समापन आरती के जरिए ना हो। आपको बता दें कि हिंदू पूजा में आरती का बहुत महत्व है। गौरतलब है कि आरती का अर्थ ही है ईश्वर को याद करना, उनकी उपासना करना और उनके प्रति आदर व्यक्त करना। आरती के जरिए भक्त अपनी पूजा में हुई भूल के लिए ईश्वर से माफी भी मांगता है। मालूम हो कि आरती शब्द संस्कृत शब्द अरात्रिका से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है वो प्रकाश , जो कि रात के अंधेरे को दूर करता है।
आरती का महत्व
- आरती के जरिए भक्त की पूजा पूरी होती है।
- आरती को हमेशा गोलाकार शेप में घुमाया जाता है।
- आरती की उच्च ध्वनि मन को राहत देती है ।
- परिवार के साथ की गई आरती आपस में प्रेम को बढ़ाती है।
- आरती के दीपक से घर की और मन की सारी निगेटिव चीजें दूर हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications