Ganesh Chalisa & Aarti: यश और धन चाहिए तो बुधवार को जरूर करें इस चालीसा का पाठ
Ganesha Chalisa on Wednesday In Hindi : बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित हैं। जो कोई भी गणेश भगवान की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। गणपति जी को हरा रंग पसंद हैं इसलिए इनकी पूजा बुधवार को हरा वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।

विघ्नहर्ता भगवान अपने भक्त की हर इच्छा को पूरी करते हैं और ये नहीं अपने भक्त पर आने वाले हर संकट को भी वो हर लेते हैं। गणपति की पूजा करने से इंसान को धन लाभ होता है उसे यश की प्राप्ति होती है। हर बुधवार को नहाधोकर गणेश चालीसा और आरती करने के बाद ही अपना दिन शुरू करना चाहिए, जो ऐसा करता है उस पर भगवान की विशेष कृपा होती है।
गणेश चालीसा का पाठ करें
॥ दोहा ॥
- जय गणपति सदगुण सदन,
- कविवर बदन कृपाल ।
- विघ्न हरण मंगल करण,
- जय जय गिरिजालाल ॥
॥ चौपाई ॥
- जय जय जय गणपति गणराजू ।
- मंगल भरण करण शुभः काजू ॥
- जै गजबदन सदन सुखदाता ।
- विश्व विनायका बुद्धि विधाता ॥
गणेश चालीसा का पूरा पाठ करने के लिए यहां करें क्लिक- पढे़ं गणेश चालीसा, जानें महत्व और लाभ

गणेश आरती का पाठ
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- एक दंत दयावंत,
- चार भुजा धारी ।
- माथे सिंदूर सोहे,
- मूसे की सवारी ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- पान चढ़े फल चढ़े,
- और चढ़े मेवा ।
- लड्डुअन का भोग लगे,
- संत करें सेवा ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- अंधन को आंख देत,
- कोढ़िन को काया ।
- बांझन को पुत्र देत,
- निर्धन को माया ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- 'सूर' श्याम शरण आए,
- सफल कीजे सेवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥
- दीनन की लाज रखो,
- शंभु सुतकारी ।
- कामना को पूर्ण करो,
- जाऊं बलिहारी ॥
- जय गणेश जय गणेश,
- जय गणेश देवा ।
- माता जाकी पार्वती,
- पिता महादेवा ॥












Click it and Unblock the Notifications