Valmiki Jayanti 2024 AAJ: क्यों मनाते हैं वाल्मीकि जयंती? रत्नाकर डाकू कैसे बना 'आदिकवि'?
Valmiki Jayanti 2024 Significance : आज महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन है,हिन्दू पंचांग के अनुसार वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर को यानी कि आज आई है इसलिए आज पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन मनाया जा रहा है।
वाल्मीकि जयंती न केवल महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके महान ग्रंथ "रामायण" की रचना के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।

आपको बता दें कि वाल्मीकि, जिनका असली नाम रत्नाकर था, एक साधारण व्यक्ति से एक महान ऋषि बने। उनका पूरा जीवन तपस्या, भक्ति और समर्पण का सशक्त उदाहरण है।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक प्रारंभ में, रत्नाकर एक डाकू थे, लेकिन नारद मुनि की प्रेरणा से उन्होंने डकैती का रास्ता छोड़कर भक्ति और साधना की ओर रुख किया। तपस्या और ध्यान के माध्यम से उन्होंने 'राम' नाम का जाप किया और कालांतर में महर्षि वाल्मीकि के नाम से विख्यात हुए।
महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में लव-कुश का जन्म हुआ था
वैसे महर्षि वाल्मीकि ऋषि वरुण के पुत्र थे और उन्हीं के आश्रम में लव-कुश का जन्म हुआ था। महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि' यानी पहले कवि के रूप में माना जाता है, क्योंकि उन्होंने संस्कृत में पहला महाकाव्य "रामायण" लिखा। रामायण न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिकता
इसमें भगवान राम के जीवन, उनके आदर्शों, उनकी कठिनाइयों और उनके धर्म के प्रति समर्पण का वर्णन किया गया है। यह ग्रंथ भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिकता के मूल्यों को समझने का एक महान स्रोत है।
वाल्मीकि जयंती का महत्व
वाल्मीकि जयंती के दिन भक्तगण महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हैं। इस दिन रामायण के पाठ और प्रवचन का आयोजन होता है, जिसमें महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए गए जीवन के आदर्शों और मूल्यों की चर्चा की जाती है। विशेष रूप से वाल्मीकि समाज के लोग इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आज के दिन कई जगहों पर शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।
पंचांग तिथि
- पूर्णिमा आज 04:55 बजे तक
- नक्षत्र रेवती 04:20 अपराह्न तक
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications