Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan 2023: क्या होता है सूतक काल, इस दौरान क्या करें और क्या ना करें?

Sutak Kaal: 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण हाइब्रिड है,इस ग्रहण में आपको, पूर्ण, आंशिक और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण दिखाई देगा।

Surya Grahan 2023 sutak kaal

Sutak kaal ( Kya kare aur kya na kare) : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक चलेगी। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। इसलिए भारत में सूतक काल नहीं लगेगा।

ये सूर्य ग्रहण वैशाख महीने की अमावस्या को लगने वाला है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कई बातों का जिक्र किया गया है। हिंदू धर्म में ग्रहण के साथ सूतक का भी बड़ा महत्व है। आइए जानें सूतक काल क्या होता है और सूतक काल में क्या करें और क्या न करें...?

सूतक क्या होता है...?

- सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण दोनों ही ग्रहण के दौरान सूतक काल होता है। सूतक काल ग्रहण के कुछ घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले एक अशुभ समय होत है। कहा जाता है कि इस वक्त प्रकृति संवेदशनशील हो जाती है और वातावरण में नकारात्‍मकता ऊर्जा होती है।

-सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है। सूतक काल का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस दौरान मंदिर बंद कर दिए जाते हैं। पूजा पाठ नहीं किए जाते हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

Surya Grahan 2023 sutak kaal

जानिए सूतक काल में क्या ना करें?

1. सूतक काल में पूजा-पाठ बिल्कुल ना करें। घर में भगवान का कमरा बंद कर दें।

2. इस दौरान खाना ना बनाए।

3. सूतक काल में कोई भी नया काम ना करें और ना ही नए चीजों का इस्तेमाल करें।

4. दिमाग में नकारात्मक ना रखें। इस दौरान भगवान का नाम जप करें।

5. सूतक काल में गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें।

6. प्रेगनेंट महिलाएं सिलाई कढ़ाई का भी काम ना करें।

7. सूतक लगने के बाद अपने पास कोई धाराधर हथियार, कैंची, चाकू और ब्लेड जैसी चीजें अपने पास ना रखें।

Surya Grahan 2023 sutak kaal

जानिए सूतक काल में क्या करें?

1. सूतक काल में किसी भी मंत्र का जाप करें। या फिर योग और ध्यान करें।

2. सूतक लगने से पहले खानों पर तुलसी का पत्ता रखें।

3. गर्भवती महिलाएं अपने साथ नारियल रखें।

4. सूतक लगने पर वही खाना खाए, जिसपर सूतक से पहले तुलसी का पत्ता डाला गया हो।

Surya Grahan 2023 sutak kaal

कब लगेगा सूतक?

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यानी ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। सूतक काल उन जगहों पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+