Surya Grahan: 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, सेहत पर भी पड़ेगा असर!
Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Surya Grahan 2023 zodiac signs: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण तब लगता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से दिखता है। 20 अप्रैल को दिखने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से अवरुद्ध करेगा लेकिन यह सूर्य के ऊपर एक छोटी काली डिस्क के रूप में भी दिखाई देगा। हालांकि 20 अप्रैल को दिखने वाला सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है।
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक अहम घटना मानी जाती है। सूर्य ग्रहण का में सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में होगा। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानें किन चार राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
1. मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि वालों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही मानसिक परेशानी भी हो सकती है। वहीं आर्थिक मामलों में भी परेशानी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
2. वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि वालों लोगों पर होगा। वृषभ राशि वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इन्हें गुस्सा बहुत आएगा, जिसपर काबू रखना मुश्किल होगा। वहीं खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। माता-पिता के सेहत पर भी असर पड़ सकता है। वहीं पैसों की कमी से भी जूझना पड़ सकता है।

3. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को 2023 में सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशिमें अष्टम भाव में लग रहा है। इस दौरान वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरती चाहिए। आपको पैतृक संपत्ति के मुद्दों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला अभी न लेने की सलाह दी जाती है। इन सब से बचने के लिए भगवान विष्णु के किसी मंत्र का जाप करने से लाभ हो सकता है।
4. तुला राशि
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण तुला राशि में सातवें भाव में लग रहा है। इस दौरान आपको जीवन साधी के साथ परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने निजी जीवन में रिश्तों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
इस दौरान आपको किसी भी तरह के बड़े विवाद से बचने की जरूरत है। व्यापारिक साझेदारों के विचारों का भी सम्मान करना होगा। इसके साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान निवेश करने से बचना चाहिए। भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें, इससे आपको लाभ हो सकता है।
(नोट- ये आर्टिकल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लिखे गए हैं..। ऐसा हो ये जरूरी नहीं है)












Click it and Unblock the Notifications