Shukra Gochar 2025: शुक्र का मेष में प्रवेश, खोया प्यार पाने का सबसे श्रेष्ठ समय, जानिए राशियों पर असर
Shukra Gochar 2025: प्रेम, रिश्ते, आकर्षण, लग्जरी लाइफ, दांपत्य सुख, यौन संबंधों का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 31 मई 2025 को प्रात: 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र और मंगल दोनों को रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र और मंगल जब एक साथ कुंडली के किसी भी स्थान में होते हैं तो सबसे ज्यादा प्रभावित लव लाइफ को ही करते हैं।
इसके अलावा जिन लोगों के काम जमीन से जुड़े होते हैं उन्हें भी अच्छी सफलता देते हैं। शुक्र और मंगल कुंडली के एक ही भाव में होना यह भी दर्शाते हैं कि ऐसे जातक के अनेक संबंध होते हैं। शुक्र 29 जून तक इसी राशि में रहेगा। इस प्रकार यह 28 दिनों का समय रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

क्या होगा प्रभाव (Shukra Gochar 2025)
मेष राशि के शुक्र का प्रभाव सभी जातकों पर होगा। विशेषकर जिन लोगों के रिश्ते अपने लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर से अच्छे नहीं चल रहे हैं, वे यदि इस गोचर में प्रयास करेंगे तो रिश्ते सुधरने के योग बनेंगे। जिन दंपतियों का वैवाहिक जीवन नीरस हो गया है, उनके लिए यह अच्छा अवसर है अपने रिश्ते में गर्माहट भरने का।
राशियों पर असर (Shukra Gochar 2025)
- मेष : इसी राशि में शुक्र के आने से प्रेम संबंध सुधरेंगे, नए प्रेम संबंध बनेंगे। तनाव दूर होगा। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।
- वृषभ : द्वादश का शुक्र आपके लिए लाभकारी होगा। टूटते रिश्तों में नई जान आएगी। आलीशान चीजों पर खर्च करेंगे।
- मिथुन : एकादश का शुक्र अनेक कार्यों से धन लाभ करवाएगा। प्रेम संबंधों पर पैसा खर्च करेंगे। आभूषण खरीदेंगे।
- कर्क : दशम का शुक्र नए कार्य दिलवाएगा। लाइफ लग्जरी होने वाली है। नए रिश्ते बनेंगे। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
- सिंह : भाग्य भाव में शुक्र का आना आपके लिए किस्मत खोलने वाला है। अटके काम पूरे होंगे। धन समृद्धि में वृद्धि होगी।
पैसा आएगा लेकिन खर्च भी होगा (Shukra Gochar 2025)
- कन्या : अष्टम का शुक्र रिश्तों को प्रभावित करेगा। पैसा आएगा लेकिन खर्च भी होगा। प्रेम संबंध सफल नहीं होंगे।
- तुला : दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा भरेगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। नए प्रेम प्रस्ताव मिलने वाले हैं। धन लाभ होने के योग हैं।
- वृश्चिक : यह समय आपके लिए संभलकर रहने का है। आपको प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। धन हानि होगी।
- धनु : परिवार से रिश्ते सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के आने से कष्ट होगा। धन लाभ होगा, नए कार्य प्रारंभ करेंगे।
- मकर : सुख स्थान का शुक्र स्त्री पक्ष से लाभ करवाएगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आभूषण, वस्त्र मिलेंगे।
- कुंभ : छोटे भाई-बहनों से धन लाभ होगा। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
- मीन : धन स्थान का शुक्र खूब धनलाभ करवाने वाला है। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।












Click it and Unblock the Notifications