Sawan 2018: 28 जुलाई से शुरू हो रहा शिव का प्रिय मास सावन, 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
नई दिल्ली। हिंदूओं का सबसे पावन महीना माने जाने वाले सावन का शिवभक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना है। ऐसी मान्यता है कि सावन में चारों ओर मेघवर्षा होती है और तापमान में गिरावट आती है, जिससे शिव का चित्त शांत रहता है और उनके गर्म शरीर को ठंडक मिलती है।

सावन महीने की शुरुआत 27 जुलाई से
चारों ओर हरियाली का वातावरण रहता है, जिससे नैनों को भी ठंडक पहुंचती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है लेकिन इसे उदया तिथि यानी 28 जुलाई से मानी जाएगी।

सावन पूरे 30 दिन का है इस बार
सावन के आखिरी दिन को रक्षाबंधन का त्योहार होता है। इस साल का सावन बेहद खास होने वाला है क्योंकि 19 साल बाद सावन पूरे 30 दिन तक चलेगा, दरअसल सावन के 30 दिनों का होने के पीछे अधिकमास है।

सावन में इस तारीख को पड़ेंगे सोमवार
- 28 जुलाई ( शनिवार) सावन का पहला दिन
- 30 जुलाई (सोमवार) सावन का पहला सोमवार
- 06 अगस्त (सोमवार) सावन का दूसरा सोमवार
- 13 अगस्त (सोमवार) सावन का तीसरा सोमवार
- 20 अगस्त (सोमवार) सावन का चौथा सोमवार
- 26 अगस्त ( रविवार) सावन का अंतिम दिन












Click it and Unblock the Notifications