Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shiv Ki Aarti: यहां पढे़ं भगवान शिव की आरती, जानें महत्व

Shiv ji Ki Aarti: सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है, वो अलौकिक शक्ति हैं, भोले भंडारी हैं, उनकी उपासना मात्र से ही इंसान के सारे दुखों का अंत हो जाता है।इसलिए सोमवार सुबह का प्रारंभ शिवमंत्र और उनकी आरती से करना चाहिए, ऐसा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और उसकी हर एक इच्छा पूरी होती है।

Shiv Ki Aarti:

भगवान शिव की आरती

  • जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा ।
  • ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
  • हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
  • त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
  • चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
  • सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
  • जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
  • प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
  • नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
  • कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ऊँ जय शिव...॥
  • जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा|
  • ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥
Shiv Ki Aarti:
मंत्र

अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आरती से पहले इन मंत्रों का जाप भी जरूर करना चाहिए।

  • ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ अघोराय नम:,
  • ॐ शर्वाय नम:,
  • ॐ त्र्यम्बकाय नम:,
  • ॐ कपर्दिने नम:,
  • ॐ भैरवाय नम:,
  • ॐ शूलपाणये नम:,
  • ॐ महेश्वराय नम:

कुछ खास बातें

  • शिव त्रिदेवों में एक देव हैं।
  • वेद में इन्हें ही रुद्र कहते हैं।
  • रुद्र अवतार बजरंगबली कहलाते हैं।
  • यही भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार कहलाते हैं।
  • तो वहीं तंत्र साधना में इन्हे भैरव कहकर पुकारा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+