Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है नवरात्रि? देखें घटस्थापना मुहूर्त, माता का वाहन और दशमी की तारीख

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामना के लिए व्रत रखते हैं। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना, अखंड ज्योति, दुर्गा सप्तशती का पाठ और कन्या पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस बार नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को होगी।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन, 19 अक्टूबर को होगी। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को नवमी हवन, नवरात्रि पारण और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस बार नवरात्रि कब शुरू होगी, कलश स्थापना का शुभ समय क्या है और अष्टमी-नवमी की पूजा किस दिन होगी।

Shardiya Navratri 2026

11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को मानते हुए शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगा।

ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2026 Date: 24 या 25 सितंबर, कब है अनंत चतुर्दशी? जानें सही तारीख-पूजा का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसी दिन से नौ दिनों के व्रत की शुरुआत भी होगी। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इस पर्व के दौरान घरों और मंदिरों में विशेष पूजा की जाती है।

हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर नवरात्रि की शुरुआत रविवार से होती है तो मां दुर्गा का आगमन हाथी पर माना जाता है। इसे सुख, समृद्धि और शुभता से जोड़कर देखा जाता है।

नवरात्रि के दौरान भक्त माता के नौ रूपों की पूजा करते हैं। कई लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी परंपरा के अनुसार उपवास करते हैं। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ और देवी की विशेष पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि शक्ति की आराधना से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

11 अक्टूबर को घटस्थापना के लिए सुबह का समय खास रहेगा। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। यानी भक्तों को घटस्थापना के लिए 3 घंटे 52 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। अगर किसी वजह से सुबह के समय कलश स्थापना नहीं हो पाती है तो इस समय भी घटस्थापना और पूजा की जा सकती है।

19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी

इस बार नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन होने वाली है। 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दुर्गा अष्टमी और महा नवमी का विशेष संयोग बनेगा। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके तुरंत बाद 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट से नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

उदया तिथि के आधार पर 19 अक्टूबर को अष्टमी यानी मां महागौरी की पूजा, कन्या पूजन और नवमी से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। हालांकि, अलग-अलग स्थानों के पंचांग में तिथि के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

20 अक्टूबर को हवन और दशहरा

19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी के धार्मिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद 20 अक्टूबर 2026 को नवमी हवन, आयुध पूजा और नवरात्रि पारण किया जाएगा। इसी दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2026 की प्रमुख तिथियां

तारीख तिथि / पूजा
11 अक्टूबर प्रतिपदा, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
12 अक्टूबर द्वितीया और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
13 अक्टूबर तृतीया और मां चंद्रघंटा की पूजा
14 अक्टूबर चतुर्थी और मां कूष्मांडा की पूजा
15 अक्टूबर पंचमी और मां स्कंदमाता की पूजा
16 अक्टूबर षष्ठी और मां कात्यायनी की पूजा
17 अक्टूबर सप्तमी और मां कालरात्रि की पूजा
18 अक्टूबर सप्तमी तिथि के अनुसार विशेष पूजा
19 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी और महा नवमी का संयोग
20 अक्टूबर नवमी हवन, नवरात्रि पारण और विजयादशमी

इस बार नवरात्रि में 19 अक्टूबर की तारीख खास रहने वाली है, क्योंकि इसी दिन अष्टमी और नवमी से जुड़े कई प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को हवन, पारण और विजयादशमी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: इस साल किस दिन रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पारण का सही समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+