Navratri Day 7: नवरात्रि सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की ऐसे करें पूजा, भक्तों को अकाल मृत्यु से बचाती है देवी
Navratri 7th day Devi Kalratri puja: आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है, जिसे नवरात्रि में सप्तमी के दिन से भी जाना जाता है। आज शनिवार सप्तमी के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि को, कालरात्रि इसलिए बोला जाता है क्योंकि इनका वर्ण अंधकार की भांति काला है।
मां कालरात्रि का विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों को कभी भी अकाल मृत्यु नहीं आती है। माता का यह स्वरूप उपासकों को काल से बचाता है। माता कालरात्रि अपने भक्तों को क्रोध का इस्तेमाल अपनी सफलता में करने की प्रेरणा देती हैं। मां कालरात्रि नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं। कालरात्रि मां को सभी सिद्धियों की भी देवी कहा जाता है। आइए जानें मां कालरात्रि पूजा की पूजा विधि, मंत्र, भोग और पुष्प, आरती के बारे में?

मां कालरात्रि के पूजन मुहूर्त
मां कालरात्रि की ज्यादातर पूजा करने का सही वक्त शाम या रात में माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त 04:44 am से 05:35 am तक
प्रातः सन्ध्या- 05:09 am से 06:25 am तक
अभिजित मुहूर्त- 11:43 am से 12:28 pm तक
सायाह्न सन्ध्या- 05:46 pm से 07:02 pm तक
अमृत काल- 03:15 pm से 04:48 pm तक
गोधूलि मुहूर्त - 05:46 pm से 06:11 pm तक
मां कालरात्रि का सिद्ध मंत्र
'ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नमः ।'
नवरात्रि के सप्तमी को मां कालरात्रि के सिद्ध मंत्र का जाप करने से माता की कृपा प्राप्त होती है।
मां कालरात्रि मंत्र
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता । लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी ॥ वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा । वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी ॥
मां कालरात्रि का भोग
मां कालरात्रि को गुड़ बहुत ज्यादा पसंद है। कहा जाता है कि मां कालरात्रि को सातवें दिन गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ है। भक्त चाहे तो गुड़ में हलवा या खीर बनाकर माता को भोग लगा सकते हैं।
मां कालरात्रि का शुभ रंग और फूल
मां कालरात्रि को लाल रंग अतिप्रिय है। मां को इनकी पूजा में लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है। भक्त भी चाहे तो लाल रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं।
मां कालरात्रि को भी लाल रंग का फूल पसंद है। गुलाब और अड़हूल के फूल से पूजा करने पर मां कालरात्रि प्रसन्न होती है।












Click it and Unblock the Notifications