Shardiya Navratri 2022: आज है मां 'सिद्धिदात्री' का दिन, जानिए कब तक है नवमी? कब और कैसे करना है पारण?
Shardiya Navratri 2022: आज नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नवमी है, आज मां दुर्गा के नौवें स्वरूप यानी की 'सिद्धिदात्री' की पूजा होती है। मां का ये रूप अन्य रूपों की तरह ही काफी मोहक, सरस, दयालु और सुंदर है। इनकी पूजा करने से भक्त को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है, उसके अंदर का डर समाप्त हो जाता है।

कथाओं में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियां बताई गई हैं, मां 'सिद्धिदात्री' हर उसको ये सिद्धियां प्रदान करती हैं, जो उनकी पूजा सच्चे मन, प्रेम और आस्था से करता है। मां की इस महिमा की ही वजह ही स्वयं भगवान शिव ने भी आदिशक्ति के इस रूप की गहन उपासना की थी।
सुबह से मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
नवरात्र का आखिरी दिन होने के कारण आज सुबह से मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में मां के जयकारे गूंज रहे हैं। आज काफी लोगों ने उपवास भी रखा हुआ है। आपको बता दें कि नवमी आज दोपहर दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक ही है, इसके बाद दशमी लग जाएगी।
हवन का बढ़िया मुहूर्त शाम को
इसलिए जो नौ दिन का व्रत रखे हुए हैं, वो इस समय के बाद पारण कर सकते हैं। कुछ लोग कन्या पूजन और हवन करने के बाद अपना उपवास भी तोड़ सकते हैं। वैसे आज के हवन का बढ़िया मुहूर्त शाम 06 : 21 AM से शुरू हुआ है, इसलिए जो लोग इस टाइम पर हवन करेंगे, वो लोग इसके बाद पारण कर सकते हैं।
पुड़ी, हलवा, चना चढ़ता है
आपको बता दें कि मां 'सिद्धिदात्री' को चढ़ावे में आज पुड़ी, हलवा, चना चढ़ता है। कहीं-कहीं लोग पुड़ी, खीर और चना चढ़ाते हैं तो कहीं-कहीं लोग मां को दही-जलेबी का भोग लगाते हैं। आप अपनी इच्छा और आस्था के अनुसार मां को ये अर्पित कीजिए और उसके बाद मां की आरती कीजिए, फिर प्रसाद सबको बांटिए और उसके बाद खुद ये प्रसाद ग्रहण करते हुए अपना पारण कीजिए।
Maharashtra | Large crowd of devotees queue up to offer prayers at the Mumba Devi Temple in Mumbai on the ninth day of #Navratri pic.twitter.com/SaIrGemGBW
— ANI (@ANI) October 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications