Sharadiya Navratri 2024: नवरात्रि से पहले सूर्य ग्रहण, क्या कुछ बुरा होने वाला है?
Solar eclipse effect Before Sharadiya Navratri 2024: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते हैं और इस बार इनकी शुरुआत गुरुवार यानी कि 3 अक्तूबर से हो रही है।
नौ दिनों तक भक्तगण मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना करते हैं लेकिन इस बार नवरात्रि की पूजा को लेकर भक्तगण थोड़ा सा आशंकित हैं।

दरअसल नवरात्रि के एक दिन पहले यानी की साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण लोगों के मन में भय है कि ये ग्रहण नवरात्रि की पूजा को प्रभावित करेगा औऱ कुछ बुरा होने वाला है।
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला
तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है क्योंकि सूर्यग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका नवरात्रि की पूजा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है और ना ही इस सूतक काल लगा है इसलिए मां के भक्त बिल्कुल शांत मन से खुशी-खुशी नवरात्रि की पूजा करें। वैसे भी मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन से करने से हर तरह की परेशानी और कष्ट मिट जाते हैं।
जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी
आपको बता दें कि जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी। मालूम हो कि आज ग्रहण रात 09:13 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 03:17 तक है और ये केवल दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर ही दिखाई देगा।
देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता
ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता, और मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं लेकिन नवरात्रि की पूजा जिसवक्त शुरू होगी उस वक्त ग्रहण खत्म हो चुका है।
आपको बता दें कि प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर को रात्रि 12 बजकर 19 मिनट से होगा और तिथि का समापन 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा।
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है
मालूम हो कि नौ दिनों में देवी मां की उपासना करने से सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। देवी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्रों का उच्चारण अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।
नवरात्रि में करें इन मंत्रों से पूजा
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे : यह महामंत्र सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाला है। इसका जाप 108 बार करें।
- ॐ दुं दुर्गायै नमः : नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुरक्षा, सफलता और उन्नति मिलती है।
- ॐ श्री दुर्गायै नमः : इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रोग, दोष और दरिद्रता दूर होते हैं।।
- ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः: इस मंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
- ॐ जगदम्बिकायै नमः : यह मंत्र जीवन में शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
खास बातें
- नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- नवरात्रि में देवी मां की आरती उतारें।
- नौ दिन तक देवी मां को लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत और फल अर्पित करें।
- नवरात्रि में उपवास रखें और शुद्ध आहार ग्रहण करें।
- नवरात्रि में मंत्रों का जाप शांत मन और श्रद्धा से करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications