Shani Asta 2025 : शनि देव को इस तरह से करें प्रसन्न, संवर जाएगा जीवन
Shani Asta 2025: शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, जो कि मनुष्य को उनके कर्म के मुताबिक फल देता है। आपको बता दें कि आज ये सुबह 9:53 बजे अस्त होने जा रहे हैं और इनका उदय 29 मार्च 2025 को रात्रि 11:08 बजे होगा। इस दौरान साढेसाती वाले जातक थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
लेकिन शनि को लगातार प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए, जो ऐसा करता है उसे हर तरह का सुख प्राप्त होता है और उसकी परेशानियां भी कम होती हैं।

शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि मंत्र और आरती का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा नियमित रूप से करने पर शनिदेव का क्रोध शांत होता है और वो प्रसन्न भी होते हैं और साथ ही ये शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने में भी मदद करते हैं।
शनि मंत्र (Shani Asta 2025)
- "ॐ शं शनैश्चराय नमः।"
- दशरथ कृत शनि स्तोत्र
- "नमः कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निवासिने।
- नमो नीलांजननेत्राय नमस्ते सूर्यनंदन॥"
- "ॐ काकध्वजाय विद्महे, खड्ग हस्ताय धीमहि। तन्नो मंदः प्रचोदयात्॥"
- "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।"
शनि आरती (Shani Asta 2025)
शनिदेव की आरती करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
- जय जय श्री शनिदेव दयाला।
- करते सदा भक्तों का प्रतिपाला॥
- चारि भुजा, तनु श्याम विराजै।
- माथे रतन मुकुट छवि छाजै॥
- परम विशाल मनोहर भाला।
- टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
- कुंडल श्रवन चमाचम चमके।
- हाथ कमल खड्ग धनुष चमके॥
- पीतांबर तन पर साजे।
- कटि मृगछाला की शोभा छाजे॥
- माल फूल क्षीर मिष्ठान।
- नैवेद्य अर्पित करे भक्त जान॥
- दिप सजा अति घाटा न्यारा।
- भक्त करत मंगल गुंजित द्वारा॥
- कृपा करो शनिदेव दयाला।
- करहुं कृपा, जगत उजियाला॥
शनिदेव की पूजा विधि (Shani Asta 2025)
- शनिदेव की पूजा में काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र, और नीले फूल अर्पित करें।
- शनिदेव के मंदिर में जाकर दीप जलाएं ।
- गरीबों को दान दें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications