September 2023 Festivals List: ये हैं सितंबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है जन्माष्टमी?
September month 2023 Vrat- Festivals: सितंबर का महीना त्योहारों और व्रत से भरा हुआ है। दूसरे शब्दों में अगर कहे तो सितंबर में आपको काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसी महीने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी है तो इसी माह में 'हरितालिका व्रत' और 'गणेश चतुर्थी' भी आने वाली है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं सितंबर के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

सितंबर के त्योहारों की लिस्ट
- कजरी तीज - 2 सितंबर
- श्री गणेश बहुला चतुर्थी - 3 सितंबर
- चंदन षष्ठी व्रत - 4 सितंबर
- जन्माष्टमी व्रत - 6 सितंबर
- गोकुलाष्टमी - 8 सितंबर
- अमावस - 14 सितंबर
- हरतालिका तृतीया - 18 सितंबर
- गणेश चतुर्थी - 19 सितंबर
- सूर्य षष्ठी व्रत - 21 सितंबर
- राधा अष्टमी -23 सितंबर
- अनंत चतुर्दशी/गणेश विसर्जन -28 सितंबर
- पितृपक्ष श्राद्ध प्रारंभ - 29 सितंबर
कजरी तीज (2 सितंबर)
हिंदू माह भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन का उपवास रखती हैं। ये व्रत योग्य वर की चाहत में कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। इस बार ये पर्व 2 सितंबर को है।
कृष्ण जन्माष्टमी (6 सितंबर)
कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी का पर्व पूरे भारत में बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया जाताहै। इस बार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 6 सितंबर को है, लोग इस दिन उपवास रखते हैं और उत्सव मनाते हैं और रात 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के बाद ही उपवास खोलते हैं।
हरतालिका तीज (18 सितंबर)
हरतालिका तीज इस साल 18 सितंबर को है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन का निर्जला उपवास रखती हैं। ये व्रत योग्य वर की चाहत में कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।
गणेश चतुर्थी (19 सितंबर)
गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले गणेशोत्सव का इंतजार लोग साल भर करते हैं। इस बार भगवान गणेश के जन्म का दिन यानी कि गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है।
अनंत चतुर्दशी/गणेश विसर्जन (28 सितंबर)
अनंत चतुर्दशी के ही दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, इस बार ये त्योहार 28 सितंबर को है।












Click it and Unblock the Notifications