सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, जानिए भक्तों को क्या देंगे भोलेनाथ?

नई दिल्ली, 25 जुलाई। आज सावन मास का दूसरा सोमवार है इसलिए सुबह से ही शिवालयों में जय भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्तगण लाइनों में लगकर शिव शंकर को जल चढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह शिव के भक्तों का जमावड़ा शिवलयों में देखने को मिल रहा है। भक्तगण सुबह से पवित्र नदियों में स्नान करते भी नजर आ रहे हैं। चारों और सावन के सोमवार की धूम मची हुई है।

भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना हुई

भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना हुई

तो वहीं दूसरी ओर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना हुई है, पहले फूलों से महादेव का श्रृंगार किया गया,उसके बाद महाकाल की विशेष भस्म आरती की गई है। जिस वक्त भस्म आरती हुई उस वक्त पूरा माहौल इतना मोहक होता है, जिसे कि शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल होता है।

इंसान का शरीर भी एक दिन भस्म हो जाता है

इसके पीछे मान्यता है कि इंसान का शरीर भी एक दिन भस्म हो जाता है और राख बन जाता है लेकिन राख के जरिए वो शिव-शंभू से जुड़ा रहता है इसलिए भस्म आरती की जाती है।

बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है सोमवार

बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है सोमवार

सावन का दूसरा सोमवार भक्तों के लिए सुख, शांति, समृद्दि के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है इसलिए अगर शिवभक्त आज शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें सुख, शांति, समृद्दि के साथ और बेहतर स्वास्थ्य भी प्राप्त होगा। वैसे भी सावन भगवान शिव का प्रिय मास है और ऊपर से आज सोमवार के साथ-साथ प्रदोष भी है इसलिए इस दिन का मान काफी बढ़ गया है।

लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलता है

लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलता है

आज के दिन शिव को पूजा बिल्व पत्र से करनी चाहिए जिससे इंसान को शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होगी। लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलता है और क्रोध और मद की शांति भी होती है।

इन मंत्रों से कीजिए भोलेनाथ की पूजा

इन मंत्रों से कीजिए भोलेनाथ की पूजा

  • ॐ नमः शिवाय नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
  • मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:
  • ऊं नम: शिवाय मंत्र का मानसिक जाप करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+