Sawan Somwar 2024: सावन का चौथा सोमवार आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Sawan Somwar 2024 (DO-Donts): आज सावन मास का चौथा सोमवार है, कहते हैं कि आज के दिन जो भी भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।
मान्यता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। आज का पूरा दिन ही बहुत ज्यादा पावन है इसलिए आज आप किसी भी प्रहर शिव जीकी पूजा करें, आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

पूजा विधि ( Puja Vidhi)
- प्रातः काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- शिवलिंग की स्थापना करें और भगवान शिव का ध्यान करें।
- शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, और गंगाजल अर्पित करें।
- बेलपत्र, धतूरा, भस्म, और भांग शिवलिंग पर अर्पित करें।
- भगवान शिव की आरती करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
- उपवास रखें और शाम को पूजा के बाद फलाहार ग्रहण करें।
- शिव चालीसा का पाठ करें।
क्या करें?
- व्रत के दौरान सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
- क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
- पूजा के समय मन को एकाग्र और शांत रखें।
- निंदा ना करें।
- तामसिक भोजन ना करें और मदिरा पान ना करें।
सोमवार व्रत के लाभ
- व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
- भगवान शिव की कृपा से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
- समस्याओं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications