Sawan Month 2020: जानिए सावन के त्योहारों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। भगवान शिव की आराधना-भक्ति का पवित्र माह श्रावण 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। 3 अगस्त रक्षाबंधन तक चलने वाले श्रावण माह में इस बार 29 दिन होंगे। शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का क्षय होने के कारण एक दिन कम हो गया है। इस माह में अनेक व्रत-त्योहार आएंगे और साथ ही अनेक शुभ संयोग भी इस माह में बन रहे हैं। श्रावण की शुरुआत और समाप्ति सोमवार से होने के कारण इस माह में शिव की पूजा-भक्ति का अतुलनीय फल मिलने वाला है। साथ ही पांच सोमवार का संयोग भी शुभ माना जा रहा है। जो लोग श्रावण सोमवार के व्रत रखते हैं, उनके लिए यह माह विशेष फलदायी है।
Recommended Video
Sawan First Monday : भगवान भोले का सावन महीना शुरू, मंदिरों में भक्तों का तांता | वनइंडिया हिंदी

ये हैं श्रावण के खास व्रत-त्योहार
- 8 जुलाई- संकष्टी चतुर्थी व्रत
- 10 जुलाई- बुध पूर्व में उदय
- 11 जुलाई- रवियोग
- 12 जुलाई- कालाष्टमी, बुध मार्गी, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग
- 13 जुलाई- श्रावण सोमवार व्रत
- 14 जुलाई- अमृत सिद्धि योग
- 15 जुलाई- सर्वार्थसिद्धि योग
- 16 जुलाई- कामदा एकादशी व्रत, सूर्य कर्क में
- 18 जुलाई- शनि प्रदोष व्रत
- 19 जुलाई- मास शिवरात्रि, सूर्य पुष्य में
- 20 जुलाई- सोमवती हरियाली अमावस्या, सर्वार्थसिद्धि योग, श्रावण सोमवार व्रत

शिव का प्रिय महीना कहलाता है सावन
- 21 जुलाई- सर्वार्थसिद्धि योग
- 23 जुलाई- हरियाली तीज, रवियोग
- 24 जुलाई- विनायक चतुर्थी व्रत, सोलह सोमवार व्रत प्रारंभ, सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
- 25 जुलाई- नागपंचमी व्रत
- 26 जुलाई- अमृत सिद्धि योग, रवियोग
- 27 जुलाई- श्रावण सोमवार व्रत, तुलसीदास जयंती, दुर्गाष्टमी
- 28 जुलाई- रवियोग
- 29 जुलाई- अमृतसिद्धि योग
- 30 जुलाई- पवित्रा एकादशी, सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
- 31 जुलाई- पवित्रा द्वादशी
- 1 अगस्त- शनि प्रदोष व्रत, शुक्र मिथुन में, बुध कर्क में, रवियोग
- 2 अगस्त- सर्वार्थसिद्धि, रवियोग
- 3 अगस्त- रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा व्रत, श्रावण सोमवार व्रत समापन, श्रावणी उपाकर्म, गायत्री जयंती, रवियोग, संस्कृत दिवस

ये हैं सावन के सोमवार
- सोमवार, 06 जुलाई 2020 पहला सावन सोमवार व्रत, कृष्ण पक्ष
- सोमवार, 13 जुलाई 2020 दूसरा सावन सोमवार व्रत, कृष्ण पक्ष
- सोमवार, 20 जुलाई 2020 तीसरा सावन सोमवार व्रत, कृष्ण पक्ष
- सोमवार, 27 जुलाई 2020 चौथा सावन सोमवार व्रत, शुक्ल पक्ष
- सोमवार, 03 अगस्त 2020 पांचवां सावन सोमवार व्रत, शुक्ल पक्ष
More From
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications