Mangala Gauri Vrat 2024: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और कथा
Mangala Gauri Vrat 2024 Muhurat: आज सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत है, माना जाता है कि जो भी इस व्रत को करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। अगर विवाहित महिलाएं ये व्रत करती हैं तो उनके सुहाग की उम्र लंबी होती है।
जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है या फिर जिन लोगों की शादी में परेशानी चल रही है या फिर उन्हें संतान सुख नहीं मिल रहा है, उन्हें मां मंगला की पूजा जरूर करनी चाहिए।

आपको बता दें कि मां गौरी शक्ति और सौभाग्य की देवी हैं और अपने भक्तों पर दोनों हाथों से प्रेम लुटाती हैं। उनका रूप काफी सरस और मोहक है।
मंगला गौरी व्रत मुहूर्त (Mangala Gauri Vrat 2024 Muhurat)
- अभिजित मुहूर्त-12:06 से 12:58
- गोधूलि मुहूर्त- 07:13 PM 07:34 PM
पूजा विधि ( (Mangala Gauri Vrat Puja Vidhi)
मंगला गौरी व्रत का सावन के हर मंगलवार को किया जाता है। आज तीसरा मंगला गौरी व्रत है व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। रोली और अक्षत से मां गौरी का तिलक करें उन्हें फल, मिठाई और पान-सुपारी अर्पिक करें, कथा सुने, आरती करें और प्रसाद बांटे। गरीबों और ब्राह्मणों को दान करें।
व्रत कथा (Mangala Gauri Vrat 2024 Katha)
एक ब्राह्मण की पुत्री थी जिसका विवाह एक गरीब इंसान से हुआ था लो दुखी रहती थी उसकी सास भी अच्छी नहीं थी एक दिन दुखी होकर वो जंगल में चली गई, जहां उसे एक साधु मिला उसने उसे अपनी पीड़ा बताई। साधु ने उसे मंगल गौरी व्रत करने की सलाह दी। उसने साधु की सलाह मानी और पूरे विधि-विधान से व्रत करना शुरू किया। व्रत के प्रभाव से उसके जीवन में सुख-शांति आ गई और उसकी सास की भी बुद्धि ठीक हो गई।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications