Sawan 2023: शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है 'बेलपत्र'? जानें कुछ चमत्कारिक बातें और अर्पित करने का सही तरीका
Belpatra offered to Lord Shiva: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। हर तरफ भोले शंकर के जयकारे लग रहे हैं। इस बार अधिकमास यानी चार्तुमास के कारण सावन का महीना लगभग दो माह का है। इसके साथ ही इस बार ये भी अद्भुद संयोग है कि इस बार सावन के चार नहीं पूरे आठ सोमवार पड़ रहे हैं।
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को हैं। सावन के सोमवार को भोले शंकर का दूध व अन्य चीजों से अभिषेक किया जाना शुभ माना जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र भी चढ़ाया जाता हैं। कहते हैं भोले शंकर को बेलपत्र बहुत प्रिय है इसलिए शिवलिंग को बेलपत्र समर्पित करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

क्या कभी आपने सोचा है कि बेलपत्र चढ़ाए बिना भगवान शिव की पूजा क्यों नहीं पूर्ण मानी जाती है। इसके पीछे पौराणिक कथा क्या है और इसका महत्व क्या हैं आइए सब जानते?
बेलपत्र ही क्यों चढ़ाया जाता है?
सावन का महीने के सोमवार व शिवरात्रि समेत भोले शंकर के अन्य पर्व पर बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व हैं।
भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त बेलपत्र चढ़ाते हैं।
बेलपत्र की तीन पत्तियां त्रिदेव
बेलपत्र को गौर से देखिए तो तीन पत्तियां एक साथ जुड़ी होती है। इसके पीछे मान्यता है कि बेलपत्र की तीन पत्तियों में ब्रह्मा विष्णु महेश हैं त्रिदेव यानी सृजन, पालन और विनाश के देव हैं।
बेलपत्र की पत्ती यानी ये तीन गुण
वहीं दूसरी मान्यता है कि ये तीन पत्तियां तीनों गुण सत्व, रज और तम है।वहीं कुछ का मानना है कि तीन आदि ध्वनियों जिनकी एक गूंज जिससे ऊं बनता उसका प्रतीक ये बेलपत्र है।
त्रिनेत्र
वहीं एक मान्यता है बेलपत्र की तीन पत्तियां महादेव की तीन आंखें या उनके शस्त्र त्रिशूल का भी प्रतीक है।
पौराणिक कथा
समुद्र मंथन के बाद जब विष निकला था तो सृष्टि को बचाने के लिए महादेव ने उस विष को अपने कंठ में धारण किया था जिसकी वजह से उनका कंथ नीला हो गया और उनका शरीर आग की तरह तपने लगा, बेलपत्र विश के प्रभाव को कम करता है इसलिए अन्य देवी देवताओं ने महादेव को बेलपत्र चढ़ाना शुरू कर दिया इसके साथ उन्हें जलन से ठंडक पहुंचे इसलिए उन पर जल अर्पित करने लगे। जिसके बाद भोले शंकर के शरीर की गर्मी शांत हो गई और इसके बाद से ही भगववान शिव को बेलपत्र और जल चढ़ाया जाने लगा।
बेलपत्र चढ़ाने का सही तरीका
- हमेशा तीन जुड़े हुए बेलपत्र चढ़ाए
- बेलपत्र को कभी उल्टा ना चढ़ाए हमेशा सीधा ही चढ़ाए
- हमेशा बेलपत्र को पहले धोएं और उसके बार चढ़ाए
- बेलपत्र चढ़ाने के बाद ही भगवान शंकर के शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाए
- शिवलिंग को बेलपत्र और जल चढ़ाते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप अवश्य करें
- कटा- फटा, सूखा हुआ बेलपत्र कभी नहीं चढ़ाना चाहिए
- हमेशा भगवान को 1, 5, 11, 21, 51, 108 इन्हीं संख्या में बेलपत्र चढ़ाए
- बेल पत्र पर राम का नाम लिखकर चढ़ाने से चमत्कारिक फल मिलता है।
- इसके अलावा बेल पत्र को पेड़ से तोड़ने से पहले उसे प्रणाम कर लेना चाहिए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications