Sankashti Chaturthi 2026: कितने बजे होगी बप्पा की पूजा?
Sankashti Chaturthi 2026 Kab hai: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। संकष्टी का अर्थ है 'संकट से मुक्ति'। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट, बाधाएं और विघ्न दूर होते हैं। इस बार इसकी डेट को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा हो गया है।
इस बार ये व्रत 5 फरवरी आज है, दरअसल पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की चतुर्थी तिथि 5 फरवरी को 12: 09 AM पर प्रारंभ हो गई थी तो वहीं इसका समापन आज 12:22 AM पर होगा।

उदया तिथि मान्य होने की वजह से संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर भारत में कई जगहों पर ये व्रत माएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए निर्जला रखती हैं।
Sankashti Chaturthi 2026 की पूजा विधि
इस दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें और इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन फलाहार या निर्जल व्रत रखें। इसके बाद शाम के समय पूजा स्थान को साफ कर भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, मोदक, लड्डू और सिंदूर अर्पित करें। दीपक और धूप जलाकर विधिपूर्वक गणेश पूजा करें और संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें।रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दें और जल पीकर उपवास तोड़े और फलाहार करें।
Sankashti Chaturthi 2026 का महत्व
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है,उनकी पूजा से कार्यों में सफलता, मानसिक शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने से कर्ज, रोग, पारिवारिक कलह और करियर संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है जिससे चंद्र दोष भी दूर होता है।
फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी मंत्र (Sankashti Chaturthi 2026 Mantra)
- ॐ गं गणपतये नमः॥
- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
- चंद्र अर्घ्य मंत्र
- ॐ सोम सोमाय नमः॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications