Sankashti Chaturthi 2025 Aaj Hai: आज है संकट चतुर्थी? क्या है इसका महत्व?

Sankashti Chaturthi 2025 aaj Hai: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की संकट चतुर्थी आज है। इस बार की संकट चतुर्थी अत्यंत विशेष है क्योंकि इस दिन कार्यों में सफलता देने वाले दो प्रमुख योग सिद्ध और साध्य आ रहे हैं। इन योगों में शुक्रवार के दिन आने वाली चतुर्थी न केवल गणेशजी को प्रसन्न करने वाली है बल्कि लक्ष्मी की कृपा भी होने वाली है।

संकट चतुर्थी का सिद्ध योग प्रात: 7:15 बजे तक है, इसके बाद साध्य योग प्रारंभ हो जाएगा जो दूसरे दिन प्रात: 7:09 तक रहेगा।

Sankashti Chaturthi 2025 Kab Hai

जो लोग संकट चतुर्थी का व्रत करते हैं वो तो गणेशजी का पूजन करेंगे ही, इसके अलावा जो लोग चतुर्थी का व्रत नहीं रखते उन्हें भी इस दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

क्या करें

  • आर्थिक संकट दूर करने के लिए संकट चतुर्थी का व्रत रखें और इस दिन लाल रंग के गणेशजी का पूजन करें। उन्हें दूर्वा अर्पित करें और बूंदी के लड्डुओं का नैवेद्य लगाएं।
  • यदि आप वैवाहिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या विवाह नहीं हो पा रहा है तो इस दिन पीले रंग के गणेशजी की मूर्ति या चित्र का पूजन करें और गणेशजी को पांच हल्दी की गांठ अर्पित करें। पीले पुष्पों से ही उनका श्रृंगार करें।
  • यदि आप शत्रु बाधाओं से परेशान हैं, लोग आपके खिलाफ हैं और आपके खिलाफ कोई न कोई षड्यंत्र रचते रहते हैं तो इस दिन धूम्र वर्ण के गणेशजी की मूर्ति या चित्र का पूजन करना आपके लिए शुभ रहेगा।
  • यदि आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं या आप व्यापारी हैं और अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हरे रंग की गणेशजी मूर्ति या चित्र का पूजन करें और गणेशजी को 108 शमी पत्र चढ़ाएं।
  • गणेशजी की पीतल या अष्टधातु की मूर्ति का अभिषेक इस दिन केसर वाले दूध से करने से धन धान्य और संपत्ति की प्राप्ति होती है।
  • आकर्षण और वशीकरण करने के लिए संकट चतुर्थी के दिन गणेशजी के मंत्र ऊं ग्लौं ग्लौं गणपतये नम: मंत्र का पांच माला जाप पिंक स्फटिक की माला से करें। हर कोई आपके वश में हो जाएगा।
  • गणेशजी के साथ इस दिन सिद्ध और साध्य योग में मां लक्ष्मी का पूजन भी करें। धन की प्राप्ति होगी।
  • - संकट चतुर्थी के दिन चंद्र का पूजन करने से और जल का अर्घ्य देने से कुंडली में चंद्र दोष की शांति भी होती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+